यूक्रेन की लड़की ने कहा- ‘प्यार चाहिए, पैसा नहीं’, लोग करने लगे बवाल कमेंट्स

सोशल मीडिया सोशल मीडिया के ज़माने में एक से बढ़कर एक चीज़ें वायरल (Viral On Social Media) होती रहती हैं. कई बार तो कुछ ऐसी चीज़ें भी दिख जाती हैं कि हम अपना सिर ही पकड़कर बैठ जाएं. जब से जमाना डिजिटल हुआ है, तब से लोग अपनी पर्सनल लाइफ को भी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करने में पीछे नहीं हटते, फिर चाहे वो लड़का हो या फिर लड़की.

आज की दुनिया में आप तरह-तरह की चीज़ें देखते हैं.आमतौर पर जब भी लड़कियां मर्दों के बारे में अपनी पसंद को लेकर कुछ भी कहती हैं, तो लड़के इसे काफी गंभीरता से देखते हैं. हाल ही में एक यूक्रेन की लड़की ने अपने ड्रीम मैन के बारे में कुछ कहा तो उसे अलग ही जवाब मिला.

यूक्रेन की लड़की बोली- ‘प्यार चाहिए पैसा नहीं’
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक प्यारी सी लड़की हाथो में फूल लिए जा रही है. साथ में वीडियो पर कुछ कैप्शन भी लिखा हुआ आ रहा है. इसमें बताया गया है कि एक यूक्रेनियन को डेट करो, उसे रियल मैन चाहिए होता है. उसे पैसा नहीं चाहिए, आपका प्यार चाहिए होता है. ये लड़की खुद भी यूक्रेन की रहने वाली है, लेकिन फिलहाल न्यूयॉर्क में रह रही है.

लोग बोले- ‘रशियन बेहतर हैं’
वीडियो को इंस्टाग्राम पर खुद क्रिस्टीना ने अपने अकाउंट kristikmr से शेयर किया है. लोगों ने इस पर जो कमेंट किए हैं, वो बवाल मचाने वाले हैं. एक यूज़र ने लिखा – क्या तुम्हारे देश में असली मर्द नहीं हैं? एक अन्य यूज़र ने लिखा- रियल मैन चाहिए तो अपने देश जाओ, वो वहां पर युद्ध लड़ रहे हैं. एक अन्य यूज़र ने लिखा- रशियन लड़कियां बेहतर होती हैं.

Back to top button