भगवान मुरुगन की कृपा प्राप्ति के लिए खास है मासिक कार्तिगाई, जरूर करें ये काम

मासिक कार्तिगाई या दीपम कार्तिगाई का पर्व मुख्य रूप से दक्षिण भारत में मनाया जाता है। कई साधक इस दिन उपवास भी करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पर भगवान कार्तिकेय के निमित्त दीया जलाने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस पर्व पर लोग शाम के समय अपने घरों और गलियों में दीप जलाते हैं, यह दीपक एक कतार में जलाएं जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप इस तिथि पर किस प्रकार भगवान मुरुगन की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

कैसे मनाया जाता है यह पर्व

मासिक कार्तिगाई के दिन भक्त स्नानादि से निवित्त होने के बाद अपने घर को साफ-सफाई करते हैं। इसके बाद पूजा स्थल पर वेदी तैयार कर भगवान मुरुगन की प्रतिमा या चित्र स्थापित किया जाता है। अब देवता को फूल माला और अन्य सामग्री अर्पित की जाती है।

फिर आटा, घी और गुड़ से दीपक बनाकर प्रज्वलित किया जाता है। इसके बाद शिव जी की पूजा में धूप-दीप, चंदन और हल्दी का लेप आदि भगवान को चढ़ाया जाता है। अंत में भोग लगाकर भगवान कार्तिकेय की आरती की जाती है और सभी में प्रसाद बांटा जाता है।

Back to top button