तो इसलिए लंबे लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां

कई लड़कियां होती हैं जिन्हें लम्बे लड़के ज्यादा पसंद होते हैं। लड़कियां लम्बे लड़कों से ज्यादा आकर्षित होती है। हालांकि लड़के कई तरह के होते हैं छोटे कद के, दुबले, पतले, मोटे पर इन सब में लड़कियां लम्बे लड़कों से ज्यादा प्रभावित होती हैं और ऐसा यूं हीं नहीं होता ऐसा होने के कई कारण भी है। आज हम आपको उन्ही कारणों के बारे में बताएंगे की क्यों लड़कियां लम्बे लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। 

1. लम्बे लड़के कहीं भी जल्दी दिखाई दे जाते हैं: अगर आप अपने बॉयफ्रेंड को किसी मॉल या किसी अन्य सार्वजनिक जगह पर बुला रही हैं तो बॉयफ्रेंड के लम्बे होने से यह फायदा होगा की आप भीड़ में भी उसे ढूंढ पाएंगी। लम्बे लड़के दूर से ही दिखाई पड़ जाते हैं जिससे उन्हें भीड़ में ढूंढने में परेशानी नहीं होती है।

2. उनकी बाहें होती है सबसे सुरक्षित जगह: लड़कियां लम्बे लड़कों की बाहों में खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। उनकी बाहों में उन्हें शांति और सुरक्षित होने की भावना का संचार होता है। किसी दुःख के समय लम्बे पति या बॉयफ्रेंड के बस बाहों में भर लेने से ही सारी मुसीबतें दूर हो जाती है। लड़कियां लम्बे लड़कों की बाहों में आकर उनकी धड़कनों को आसानी से महसूस करती है जिससे उन्हें शांति मिलती है। 

3. पर्सनल बॉडीगार्ड:
why-girls-like-tall-boys-moreअगर लड़का लंबा होने के साथ-साथ थोड़ा मस्कुलर भी हो तो उससे बेहतर कोई बॉडीगार्ड नहीं हो सकता। ऐसे लड़को के साथ लड़कियां काफी सुरक्षित महसूस करती हैं। इस तरह के लड़कों के साथ रहकर लड़कियों के मन में आत्मविश्वास जागता है और वो बाकी मर्दों की निगाहों से खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।

अब आयुर्वेद से करें डायबिटीज का इलाज, सरकार चला रही उपक्रम

4. ऊंचाई वाली जगहों पर होती है उनकी पहुंच: लड़कियां हमेशा वार्डरोब या अलमीरा के ऊपरी सतह तक पहुँच नहीं पाती हैं ऐसे में उनके मदद के लिए उनका लंबा बॉयफ्रेंड आता है। लड़कियों के लिए ये बात किसी फायदे से कम नहीं की उन्हें आसानी से किचन के ऊपरी स्लैब में रखें चीजें आसानी से उनको मिल जाए और उन्हें अपनी एडि़यां ऊपर न करनी पड़ें।

5. अच्छी सेल्फी लेते हैं: कुछ लड़कियां सेल्फी लेने की दीवानी होती है। खुद की फोटो लेने के लिए उन्हें ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है लेकिन ग्रुप सेल्फी या फिर साथी के साथ सेल्फी लेने में उन्हें दिक्कत महसूस हो सकती है अगर उनकी हाइट ज्यादा न हो। ऐसी स्थिति में लम्बे कद का बॉयफ्रेंड एक सेल्फी स्टिक की तरह काम करता है।

 
 
Back to top button