LIVE INDvsSL: 4000 रन के बाद शतक के करीब पुजारा, भारत का स्कोर 250 के पार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट एसएससी स्टेडियम कोलंबो में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 58 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 238 रन बना लिए हैं. चेतेश्वर पुजारा (89 रन) और अजिंक्य रहाणे (41 रन) क्रीज पर हैं.

भारत के विकेट्स
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 56 के स्कोर पर शिखर धवन के रूप में पहला झटका लग गया.10.1 ओवर में दिलरुवान परेरा ने शिखर धवन को एलबीडब्लू कर दिया. धवन ने काफी तेज बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 35 रन बनाए.
लंच के बाद भारत का दूसरा विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा. 30.4 ओवर में वे चांडीमल ने उन्हें रनआउट कर दिया.थोड़ी देर बाद तीसरा विकेट विराट कोहली (13) के रूप में गिरा. वे 38.5 ओवर में रंगना हेराथ की बॉल पर एंजेलो मैथ्यूज को कैच दे बैठे. उस वक्त भारत का स्कोर 133 रन था.
4000 टेस्ट रनों के आकड़े तक पहुंचे पुजारा
चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट करियर में अपने 4000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मैच में 34 रन बनाते ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है.पुजारा के लिए सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने ये उपलब्धि अपने 50वें टेस्ट मैच में हासिल की है. पुजारा इस कीर्तिमान पर पहुंचने वाले भारत के 15वें खिलाड़ी हैं.
के एल राहुल का लगातार छठा अर्धशतक
के एल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़कर ऑस्ट्रेलियाई सीरीज से चल रही अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखा है. इसी के साथ ही के एल राहुल इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए बेंगलुरु टेस्ट से लेकर अब तक 6 पारियों में लगातार 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.
राहुल के अर्धशतक
1. बेंगलुरु टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया : 90 (पहली पारी), 51(दूसरी पारी)
2. रांची टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया : 67 (पहली पारी)
3. धर्मशाला टेस्ट बनाम ऑस्ट्रेलिया : 60 (पहली पारी), 51(दूसरी पारी)
4. कोलंबो टेस्ट बनाम श्रीलंका : 57 (पहली पारी)
इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले टेस्ट मैच में शानदार जीत से उत्साहित टीम इंडिया दूसरे मैच में भी शानदार प्रदर्शन के दम पर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. अगर टीम इंडिया कोलंबो टेस्ट जीत जाती है, तो यह उसकी श्रीलंका में लगातार दूसरी सीरीज जीत होगी. इससे पहले, भारत ने 2015 में तीन टेस्ट की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था.
केएल राहुल की हुई वापसी
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव हुआ है. अभिनव मुकुंद की जगह पर केएल राहुल को टीम में लिया गया है. राहुल वायरल बुखार के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे. अब वे पूरी तरह से फिट हैं.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने दुनिया की सबसे विवादित पाक संस्था की मदद के लिए बढाया हाथ, खेल जगत के साथ पूरे देश में मचा हडकंप
विराट बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
टीम इंडिया अगर इस मैच को जीत जाती है, तो विराट की कप्तानी में विदेशी धरती पर ये उसकी छठवीं जीत होगी. विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने अबतक विदेश में 11 मैच खेले हैं जिनमें से 5 जीते हैं. वहीं भारत अगर इस मैच को जीत जाता है तो फिर विराट विदेश में जीत के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी कर लेंगे.
एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने विदेश में कुल 30 मैच खेले, जिसमें से केवल 6 मैचों में ही टीम को जीत मिली. जबकि विराट के सामने करियर के 12वें (विदेश में) मैच में ही धोनी की बराबरी करने का मौका है.विदेश में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के नाम पर है, जिनकी कप्तानी में भारत ने 11 मैच जीते थे.
एसएससी स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका का इस मैदान पर जीत-हार का रिकॉर्ड मिलाजुला रहा है. दोनों टीमों ने यहां आठ टेस्ट खेले हैं, जिनमें से चार ड्रॉ रहे हैं. दोनों टीमें यहां दो-दो मैच जीतकर बराबरी पर हैं.
भारत
गॉल टेस्ट पर गौर करें तो टीम इंडिया हर मोर्चे पर काफी मजबूत दिख रही है. ओपनर शिखर धवन ने पहली पारी में शानदार 190 रनों की पारी खेली. चेतेश्वर पुजारा ने भी शतक लगाया. दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली ने भी शतक जड़ा. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गॉल टेस्ट में 4.5 के रन रेट से रन बनाए और उसने सिर्फ 13 विकेट गंवाए. गेंदबाजी में टीम इंडिया के स्पिनर रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, मोहम्मद शमी ने अच्छा प्रदर्शन किया. कोलंबो टेस्ट में भी टीम इंडिया ऐसा ही प्रदर्शन दोहराना चाहेगी.
श्रीलंका
जिम्बाब्वे से वनडे सीरीज हारने के बाद श्रीलंका ने गॉल टेस्ट में टीम इंडिया के सामने सरेंडर सा कर दिया. श्रीलंकाई टीम को अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी. श्रीलंका के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने तो खराब खेल दिखाया ही साथ में उनकी फील्डिंग भी बेहद खराब रही. कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को अपनी सभी कमियों पर पार पाना होगा तभी वो दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दे पाएगी.
दोनों टीमें
भारत: के एल राहुल, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान) अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव.
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने, उपुल थरंगा, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल(कप्तान), निरोशन डिकवेला, धनंजय डी सिल्वा, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मिलिंदा पुष्पकुमारा और नुवान प्रदीप.





