LIVE INDvSL: पचासा के बाद अश्विन हुए आउट, स्कोर 450 के पार

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट का दूसरे दिन का खेल कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर जारी है। लंच ब्रेक खत्म होने के कुछ देर बाद ही आर अश्विन ने छक्के के साथ फिफ्टी जड़ी, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। अश्विन 54 रन बनाकर आउट हुए।LIVE INDvSL: पचासा के बाद अश्विन हुए आउट, स्कोर 450 के पार

इस फिफ्टी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन भी पूरे कर लिया। भारत का स्कोर 450 रनों के पार पहुंच चुका है और रिद्धिमान साहा का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं। लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने पांच विकेट पर 442 रन बना लिए थे। 

चेतेश्वर पुजारा के बाद अजिंक्य रहाणे भी पवेलियन लौटे। 413 रनों पर टीम इंडिया को पांचवां झटका लगा। रहाणे 132 रन बनाकर डेब्यू मैच खेल रहे मलिंडा पुष्पकुमारा की गेंद पर स्टंप आउट हुए।

रहाणे और आर अश्विन के बीच 63 रनों की साझेदारी हुई। अश्विन का साथ देने क्रीज पर रिद्धिमान साहा पहुंचे हैं। इससे पहले दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के रूप में टीम इंडिया को चौथा झटका लगा था। पुजारा 133 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए, भारत ने 350 रनों चौथा विकेट गंवाया।

इस तरह से श्रीलंका पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बीच 217 रनों की साझेदारी तोड़ने में कामयाब रहा। रहाणे का साथ देने क्रीज पर आर अश्विन आए हैं। मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट पर 344 रन बना लिए थे। चेतेश्वर पुजारा 128 और अजिंक्य रहाणे 103 रन बनाकर नॉटआउट लौटे थे। 

यह भी पढ़ें: भारत में खेलने वाले क्रिकेटरों को बीसीसआई ने दिया तोहफा, उठाया ये बड़ा कदम

टीम इंडिया ने 133 रनों तक तीन विकेट गंवा दिए थे। शिखर धवन (35), के.एल. राहुल (57) और कप्तान विराट कोहली (13) के आउट होने के बाद पुजारा और रहाणे ने मिलकर श्रीलंकाई गेंदबाजों की खबर ली। अपना 50वां टेस्ट खेल रहे पुजारा ने टेस्ट में 13वीं सेंचुरी ठोकी। पुजारा ने श्रीलंका में खेले अपने सभी मैचों में सेंचुरी मारी है। अभी तक उन्होंने श्रीलंका में तीन टेस्ट खेले हैं।

वहीं रहाणे ने करियर का 9वां टेस्ट शतक जड़ा। श्रीलंका की ओर से रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा ने एक-एक विकेट लिया, जबकि राहुल रनआउट हुए थे। श्रीलंका के लिए टेस्ट का पहला दिन निराशाजनक रहा। टीम ने कई कैच टपकाए और जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। मैच के दूसरे दिन जहां टीम इंडिया रनों की रफ्तार को बढ़ाकर खेलने के इरादे से उतरेगी वहीं श्रीलंका की रणनीति जल्द से जल्द विकेट हासिल करने की होगी।

Back to top button