एजबेस्टन स्टेडियम में बांग्लादेश के 200 रन पूरे, आधी टीम लौट चुकी है पवेलियन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने 40.5 ओवर में 5 विकेट गवां कर 207 रन बना लिए हैं. महमुदुल्लाह (12) और मोसद्दिक हुसैन(14) क्रीज पर हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने किया हार्दिक फैसला, अगर पत्नी सास-ससुर से अलग रहने की जिद करे तो पति दे सकता है तलाक
बांग्लादेश के विकेट्स
बांग्लादेश को पहला झटका उनकी पारी के पहले ही ओवर में लगा जब भुवनेश्वर कुमार ने सौम्य सरकार को शून्य पर ही बोल्ड कर दिया.बांग्लादेश को दूसरा झटका भी भुवनेश्वर कुमार ने दिया जब 6.5 ओवर में शब्बीर रहमान को उन्होंने विराट कोहली ने हाथों कैच करवाया था. शब्बीर 19 रन बनाकर आउट हुए. तमीम इकबाल (70) के रूप में बांग्लादेश का तीसरा विकेट गिरा. 27.6 ओवर में केदार जाधव ने उन्हें बोल्ड कर दिया.
चौथा विकेट शाकिब अल हसन (15) का रहा. जो 34.2 ओवर में 154 रन के स्कोर पर जडेजा की बॉल पर धोनी के हाथों कैच आउट हो गए.एक ओवर बाद ही केदार जाधव ने मुश्फिकुर रहीम (61) को आउट करके बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिराया. केदार की बॉल पर विराट ने उनका कैच लिया.
इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. भारत अपने उसी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ आज का मैच खेल रहा है.
मैच से पहले गरजे विराट
मैच से पहले ही विराट फाइनल में पहुंचने की बात कह चुके हैं. विराट ने कहा कि हमारे पास मौका है कि हम फाइनल में जाए. विराट ने सेमीफाइनल को लेकर कहा, “हमारे लिए ये महत्व नहीं रखता कि हम किसके साथ खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट में लीग स्टेज सबसे मुश्किल होता है. अब हमारे पास मौका है कि एक मैच जीते और फाइनल पहुंचे.”
विराट ने फाइनल को लेकर अपने इरादे के साफ करते हुए कहा, “हम फाइनल में पहुंच कर खुश होंगे. उम्मीद है कि हम लगातार दूसरी बार फाइनल पहुंचेंगे. पहली बार धोनी की कप्तानी में ये हुआ. और इस बार मैं भी टीम को आगे ले जाने की कोशिश कर रहा हूं.
कुछ ही देर बाद बर्मिंघम में सेमीफाइनल की जंग शुरू जाएगी होगी और टीम इंडिया, बांग्लादेश का शिकार करने मैदान पर उतरेगी.
वनडे में हेड टु हेड
दोनों टीमों के इतिहास को देखें तो, टीम इंडिया ने बांग्लादेश को अबतक 32 वनडे में 26 बार मात दी है. 5 मैच हारे और एक बेनतीजा रहा.न्यूट्रल वेन्यू पर दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए 6 में भारत की जीत हुई और सिर्फ एक मैच में बांग्लादेश ने बाजी मारी. हालाकि पिछले 5 वनडे में मुकाबला बराबरी का रहा है. दोनों ही टीम 2-2 मैच जीती है और एक मैच बेनतीजा रहा है.
भारत
भारत की टीम काफी संतुलित है. शिखर धवन और रोहित शर्मा ने इस चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को हर बार शानदार शुरुआत दी है. कोहली के अलावा टीम के पास नंबर चार पर युवराज सिंह जैसा बल्लेबाज है. और धोनी के रूप में एक बेहतरीन फिनिशर है. टीम इंडिया की गेंदबाजी भी सधी हुई रही है. तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर के संतुलित मिश्रण ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम भी आत्मविश्वास से भरी है. वह अपनी यही फॉर्म बरकरार रखकर बांग्लादेश को हराने की कोशिश करेगी.
बांग्लादेश
बांग्लादेश ने जिस तरह से लीग मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार वापसी करके जीत दर्ज की उसे देखते हुए कोई भी टीम उसको कमजोर मानने की गलती नहीं करेगी. इस जीत से बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपनी राह तैयार की थी.
बंद मकान में गंदा काम कर रहे थे लड़का लड़कियां, अचानक आ गई …
बांग्लादेश टीम के प्रमुख गेंदबाज मुस्तजफिजुर रहमान हैं, लेकिन वे अब तक अपना ‘जादू’ नहीं दिखा पाए. मुस्तफिजुर को अपने वेरिएशंस के कारण शॉर्टर फॉर्मेट का बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है. लेकिन उनके फॉर्म में न होने से अन्य गेंदबाजों पर दबाव बढ़ता है. तस्किन और रुबेल की गति अच्छी है, लेकिन अभी तक ये टीम को लगातार कामयाबी नहीं दिला पाए हैं. मोसाद्दक हुसैन के अलावा बांग्लादेशी स्पिनर भी अब तक कोई खास असर नहीं छोड़ पाए हैं. ऐसे में टीम के सामने भारतीय बल्लेबाजों को रोकने की कठिन चुनौती है.
प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश : तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, मोसद्दिक हुसैन, तस्कीन अहमद, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), रुबेल हुसैन और मुस्तफिजुर रहमान.
भारत : शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह.





