LIVE INDvsAUS: टॉस जीत पहले बैटिंग करेंगे कंगारू, भारत में हुए 3 बड़े बदलाव

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही मौजूदा वनडे सीरीज का अंतिम मैच आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने टीम में एक बदलाव हुआ है। केन रिचर्डसन की जगह जेम्स फॉकनर को शामिल किया गया है। टीम इंडिया तीन बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी। उमेश यादव, यजुवेंद्र चहल और मोहम्मद शमी की जगह कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को टीम में रखा गया है।

पिछले मैच का बदला लेने के लिए इंडियन टीम आज मैदान में उतरेगी। बता दें कि चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने बैंगलुरु में भारत को 21 रनों से हराया था। और आज फिर से अगर ऑस्ट्रेलिया को जीत हासिल होती है, तो उसके लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी, क्योंकि देश से बाहर ऑस्ट्रेलिया लगातार मैच हार रही है। और ऐसे में अपना सम्मान बचाने के लिए टीम मैदान में उतरेगी।
पिछली बार भारतीय टीम में हुए बदलावों के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा था, जिस कारण कई रिकॉर्ड बनने के करीब इंडिया इन रिकॉर्डों से चूक गई थी। उम्मीद है कि पिछले मैच की गलतियां टीम आज के मैच में दोहराने से बचेगी। आज के मैच में भारतीय टीम केएल राहुल को मौका दे सकती है, क्योंकि राहुल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं दिया गया है।
जीत के रास्ते पर लौटने के लिए भारत एक बार फिर अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धौनी, केदार जाधव और कप्तान विराट कोहली पर निर्भर करेगी। पिछले मैच में मेजबानों ने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के स्थान पर मोहम्मद शमी तथा उमेश यादव को अंतिम एकादश में जगह दी थी।
वहीं, स्पिन का दारोमदार युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल की जोड़ी पर होगा। टीम में बदलाव की संभावना कम ही है। लोकेश राहुल ने इस सीरीज में एक भी मैच नहीं खेला है तो ऐसे में कोहली उन्हें मौका दे सकते हैं। वहीं, मेहमान टीम अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। बल्लेबाजी में वार्नर और फिंच के अलावा कप्तान स्टीव स्मिथ पर टीम की जिम्मेदारी हो सकती है।
भारत : रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर, जसप्रीस बुमराह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल,
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, नाथन कुल्टर नाइल, एडम जाम्पा, जेम्स फॉकनर





