LIVE INDvAUS: भारत ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में भारत ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ के लिए ये मैच बहुत खास है, वो अपना 100वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं।LIVE INDvAUS

भारत ने सीरीज का पहला मैच चेन्नई में जीता था और सीरीज में 1-0 से आगे है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच के साथ ही सीरीज में वापसी की कोशिश करेगी। कोलकाता में लगातार दो दिन बारिश के चलते दोनों ही टीमें प्रैक्टिस नहीं कर पाई हैं। भारतीय टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

प्लेइंग इलेवनः
भारतः
अजिंक्या रहाणे, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कैप्टन), मनीष पांडे, केदार जादव, एम एस धौनी (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं।

ऑस्ट्रेलिया
डेविड वॉर्नर, हिल्टन कार्टराइट, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मार्कस स्टॉयनिस, नाथन कूल्टर नाइल, पैट कमिन्स, केन रिचर्ड्सन।

Back to top button