LIVE IND vs SL: भारत का स्कोर 350 रन के पार, कुलदीप और पांड्या क्रीज़ पर बरकरार

नई दिल्ली – भारत और श्रीलंका के बीच कैंडी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल जारी है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 368 रन बना लिए हैं।
पांड्या 21 और कुलदीप यादव 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। साहा भी लौटे पवेलियन भारतीय विकेटकीपर साहा 16 रन बनाकर दिन के दूसरे ही ओवर में फर्नांडो की गेंद पर दिलरुवान परेरा को कैच थमा बैठे और भारत को लगा सातवां झटका।
पहले दिन भारत के गिरे 6 विकेट
श्रीलंका को छठे गेंदबाज के रूप में आए पुष्पकुमारा ने पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे लोकेश राहुल (85) को करुणारत्ने के हाथों कैच करवाया। इसके बाद 119 रन बनाकर खेल रहे शिखर धवन पुष्पकुमारा की ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को कैच थमाकर आउट हो गए।
ये भी देखें: बीच मैच दौरान ये महिला दर्शक NUDE होकर दौड़ने लगी पूरे मैदान में, देखने वालो को भी आ गयी शर्म
भारत को पुजारा (08) के रूप में तीसरा झटका लगा, जब उन्हें मैथ्यूज ने संदकन की गेंद पर कैच किया। पुष्पकुमारा ने अजिंक्य रहाणे को क्लीन बोल्ड कर दिया। रहाणे ने 17 रन बनाए। 42 रन पर खेल रहे विराट कोहली संदकन की गेंद पर करुणारत्ने को कैच थमा बैठे और भारत को लगा पांचवा झटका। इसके बाद फर्नांडो की गेंद पर आर. अश्विन (31) विकेटकीपर डिकवेला को कैच थमा बैठे और श्रीलंका को मिली छठी सफलता।
क्लीन स्वीप पर भारत की नजर
3 टेस्ट मैचों की सीरीज़ का ये आखिरी टेस्ट मैच है और इस श्रृंखला में भारतीय टीम पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। अब भारतीय टीम की नजर श्रीलंका में पहली बार किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने की होगी।





