LIVE IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई को पांचवां झटका, जडेजा ने मैक्सवेल को किया आउट

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल जारी है। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 130 रन बनाकर खेल रहे हैं।LIVE IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई को पांचवां झटका, जडेजा ने मैक्सवेल को किया आउट

ग्लेन मैक्सवेल 104 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार बने। उन्हें रिद्धिमान साहा ने जडेजा की गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट किया।

पहले दिन का हाल

भारतीय टीम पहले दिन में केवल पहले सत्र में ही अच्छा खेल दिखा सकी। इस दौरान भी पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरे। पहला दिन स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल के नाम रहा। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को 140 रन पर आउट कर दिया था, लेकिन गेंदबाज इस शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। 

ऐसे गिरे ऑस्ट्रेलियाई विकेट

भारत को पहली सफलता रवींद्र जडेजा ने दिलाई। जडेजा ने ओवर मिलते ही ओपनर डेविड वॉर्नर (19) को कॉट एंड बोल्ड आउट किया। इसके बाद उमेश यादव ने मैट रेनशॉ (44) को स्लिप पर खड़े विराट कोहली के हाथों कैच करा भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अश्विन ने शॉन मार्श को 02 रन के स्कोर पर पुजारा के हाथों कैच आउट करवाया। भारत को चौथी सफलता भी उमेश यादव ने दिलाई। उन्होंने हैंडस्कॉम्ब (19 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पहले दिन केवल चार विकेट ही गिर सके।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। फिलहाल दोनों टीमों ने 1-1 मैच अपने नाम किया है। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने 333 रनों से जीता था तो दूसरा मैच भारत ने 75 रनों से अपने नाम किया था।

Back to top button