LIVE: वॉर्नर के आउट होने के बाद बांग्लादेश ने कंगारू पर कसा शिकंजा

ढाका। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच ढाका में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पलड़ा कभी ऑस्ट्रेलिया की ओर झुक रहा है तो कभी बांग्लादेश की ओर। मैच के चौथे दिन खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर 199 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 66 रन चाहिए और उसके केवल 3 विकेट शेष हैं।

वॉर्नर के आउट होते ही बदला खेल
मैच में चौथे दिन का खेल शुरू होने पर ऑस्ट्रेलिया इस मैच को आसानी से जीतता हुआ दिख रहा था। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपना शतक पूरा किया। इससे पहले, उन्होंने तीसरे विकेट के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की। हालांकि, वॉर्नर (112) और स्टीव स्मिथ (37) के आउट होने के बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों ने कंगारू टीम पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इन दोनों को शाकिब अल हसन ने आउट किया।
अभी-अभी: जयसूर्या की अगुआई वाली श्रीलंकाई चयनसमिति ने दिया…
शाकिब अल हसन रहे मैच के हीरो
बांग्लादेश ने पहली बार किसी टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराने का कमाल किया है। बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत के नायक शाकिब अल हसन रहे। उन्होंने पहली पारी में 84 रन बनाए और गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। दूसरी पारी में वह बल्ले से भले ही नाकाम रहे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के अहम बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में फंसाया और चार विकेट निकाले।
ऐसा रहा तीन पारियों का हाल
इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में तमीम इकबाल (71) और शाकिब अल हसन (84) की मदद से 260 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में मैट रेनशॉ (45), एश्टन एगर (41) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (33) की मदद से केवल 217 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में तमीम इकबाल (78) और मुशफिकुर रहीम (41) की मदद से 221 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए चौथी पारी में 265 रनों का लक्ष्य दिया था।
पूरे मैच में स्पिनरों की रही धूम
इस मैच में बांग्लादेशी स्पिनरों की घूमती गेंदों के सामने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज चकमा खा गए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी स्पिनर नाथन लियोन को काफी सफलता मिली और उन्होंने दूसरी पारी में छह विकेट चटकाए, लेकिन उनका यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए नाकाफी रहा। पूरे मैच की बात करें तो कुल 37 में से 31 विकेट स्पिनरों ने ही निकाले।





