LIVE 3rdODI: द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, पहले ओवर में घिरा विकेट..

नई दिल्ली। भारत और द. अफ्रीका के बीच केप टाउन में वनडे सीरीज का तीसरा मैच खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए हैं। 

LIVE 3rdODI: द. अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, पहले ओवर में घिरा विकेट..

सीरीज के तीसरे वनडे में भी रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा और वो पहले ओवर की आखिरी गेंद पर ही बिना खाता खोले रबादा के शिकार बने उन्हें विकेट कीपर हेनरिच क्लासेन ने कैच आउट किया।

दक्षिण अफ्रीका की टीम में 2 परिवर्तन

मैक्ग्रा ने की भविष्यवाणी, 2019 के विश्वकप में ये टीम होगी चैंपियन

तीसरे मैच में भारतीय टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने टीम में दो बदलाव किया है। विकेट कीपर क्विंटन डी कॉक के घायल होने के कारण उनकी जगह हेनरिच क्लासेन को टीम में शामिल किया है। और मोर्न मॉर्कल की जगह लुंगी नजीडी को शामिल किया है भारतीय टीम सीरीज के पहले दोनों वनडे जीतकर 2-0 की बढ़त बनाए हुए है।

दक्षिण अफ्रीका: 1. एडीन मार्करम (कप्तान) 2. हाशिम अमला 3. जेपी डुमिनी 4. खाया जोंडो 5. डेविड मिलर 6. फरहान बेहरदीन 7. हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर) 8. क्रिस मोरिस 9. कैगिसो रबाडा 10. मॉर्ने मॉर्कल 11. इमरान ताहिर

भारत: 1. विराट कोहली (कप्तान) 2. रोहित शर्मा 3. शिखर धवन 4. अजिंक्य रहाणे 5. महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर) 6. केदार जाधव 7. हार्दिक पंड्या 8. भुवनेश्वर कुमार 9. कुलदीप यादव 10. जसप्रीत बुमराह 11. युजवेंद्र चहल

 
Back to top button