LIVE: मोदी बोले – ‘आपके प्यार से बढ़ जाता है SP-BSP वालों का BP’

Lok Sabha Elections 2019 –

रैली में जनता से बोले PM मोदी, आप इतना प्यार दिखाते हैं कि SP-BSP वालों का BP बढ़ जाता है और फिर वे चिल्लाते हैं कि मोदी का डॉक्टर नहीं आया है।

लोकसभा चुनाव के कुलसात चरणों में से चार चरण के मतदान बीत चुके हैं और तीन चरण के मतदान बाकी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं की बुधवार को रैली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में रैली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी अयोध्या जिले में स्थित रामपुर मया में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी फैजाबाद लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह व अंबेडकरनगर से प्रत्याशी मुकुट बिहारी वर्मा के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं।उत्तर प्रदेश में कौशांबी में रैली है। वहीं, मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में और राजस्थान के जयपुर में रैली है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज शाम 7.45 बजे वसंत कुंज, दिल्ली में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 

मैंने हर गरीब के दर्द को समझा है……

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने हर गरीब के दर्द को समझा है, उसके दर्द को सुना है, उसकी बीमारी को समझा और उसकी जिंदगी को जाना है, इसलिए आयुष्मान भारत योजना से मैं गरीबों की बीमारी से लड़ रहा हूं। 

हमारी सरकार लाई पीएम श्रम योगी मानधन योजना……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार हाल हीं में पीएम श्रम योगी मानधन योजना लायी है। इससे श्रमिक साथियों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3 हजार रुपए तक की पेंशन सुनिश्चित होगी। इसके अलावा हमारी सरकार ने गरीबों के लिए एक रुपये प्रति महीने में दो लाख रुपये का बीमा और प्रति दिन 90 पैसे में दो लाख का एक और बीमा देने का प्रावधान किया है।

 

 

Back to top button