LG G8X ThinQ में ग्लोबल लॉन्च से पहले किया कीमत का खुलासा, जानिए इसके खास फीचर्स

LG G8X ThinQ को सितम्बर में बर्लिन में आयोजित हुए IFA 2019 इवेंट में पहली बार पेश किया गया था। वहीं अब कंपनी ने जानकारी दी है कि ये डिवाइस 1 नवंबर से यूएस समेत ब्राजील, जापान, जर्मनी, मैक्सिको, स्पेन और टर्की में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन 25 अक्टूबर से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसमें खास फीचर्स के तौर 4,000एमएएच की बैटरी और क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट दिए गए हैं। ग्लोबल लॉन्च से पहले इसकी कीमत का खुलासा किया गया है। यूएस में इसकी कीमत $699.99 यानि लगभग Rs 49,630 होगी।

ड्यूल ​स्क्रीन वाले LG G8X ThinQ स्मार्टफोन में 6.4 इंच का FHD+ FullVision OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल और 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। वहीं 2.1 इंच की मोनो स्क्रीन दी गई है। ड्यूल स्क्रीन की मदद से यूजर्स मल्टीटास्किंग का लाभ उठा सकते हैं। यह फोन Qualcomm Snapdragon 855 7nm Octa-core प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें Adreno 640 GPU दिया गया है। डिवाइस में 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल मेमोरी मौजूद है, जिसे यूजर्स अपनी सुविधानुसार माइक्राएसडी कार्ड की मदद से 2TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

Android 9 Pie ओएस पर आधारित LG G8X ThinQ स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें f/1.8 aperture के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 aperture के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की सुविधा के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए इस में Qualcomm Quick Charge 3.0 सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में इन​—डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प के तौर पर इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS, NFC और USB Type-C 2.0 जैसे फीचर्स की सुविधा दी गई है। फोन का वजन 192 ग्राम है।

Back to top button