पढ़े मजेदार चुटकुले…हंसते रहें

हेल्दी रहने के लिए हंसना ज़रूरी है, ताकि स्ट्रेस भरी ज़िंदगी में मानसिक तनाव से दूर रहा जा सके. हालांकि, आज के दौर की बिजी लाइफस्टाइल में हंसना भी अब काफी मुश्किल भरा टास्क हो गया है, इसलिए हम आपके लिए लाए हैं धमाकेदार वायरल जोक्स जिन्हें पढ़कर हंसते हुए आपके चेहरे की चमक लौट आएगी. आपके मन की उदासी भी दूर हो जाएगी. पढ़ें ये मजेदार जोक्स और हंसने-हंसाने के सफर पर निकल पड़ें.
डॉक्टर – आपका लड़का पागल कैसे हो गया? पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था. डॉक्टर – तो इससे क्या? पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया.
सोनू पत्नी से- सुनती हो, अगर तुम्हारे बाल इसी रफ्तार से झड़ते रहे, तो मैं तुमको तलाक दे दूंगा. पत्नी- हे भगवान, मैं पागल अब तक इनको बचाने की कोशिश कर रही थी.
लड़की बंटी से- क्या कर रहे हो? बंटी – मच्छर मार रहा हूं. लड़की – अब तक कितने मारे? बंटी- पांच मारे.. तीन फीमेल और दो मेल.लड़की – कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन? बंटी – तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास.
टीचर- रमेश, बताओ अगर तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड और तुम्हारी गर्लफ्रेंड दोनों डूब रहे हों, तो तुम पहले किसको बचाओगे? रमेश- डूब जाने दूंगा दोनों को… आखिर दोनों एक साथ कर क्या रहे थे.
लड़का – आई लव यू डियर, लड़की – तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना? लड़का – अरे…पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल.





