Leg Pain: हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, हर दर्द दूर भगाएं…
पैरों में दर्द एक कॉमन प्रॉब्लम है. अब हर उम्र के लोग इससे परेशान हैं. अगर ये दर्द लंबे समय तक बना रह जाए तो चलना-फिरना तक मुश्किल हो सकता है.
इसे दूर करने के लिए या तो आप पेनकिलर खाते हैं या फिर कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं. जानें ऐसे ही घरेलू उपायों के बारे में-
– डॉक्टर अक्सर आपको हॉटपैक लगाने या सिंकाई करने की सलाह देते हैं. पर क्या आप जानते हैं कि जितनी फायदेमंद गर्म सिंकाई होती है, उतनी ही फायदेमंद कोल्ड पैक की सिंकाई भी होती है. यानी बर्फ से सिंकाई. इससे सूजन भी घटती है. सिंकाई के लिए बाजार में उपलब्ध कोल्ड पैक ला सकते हैं. या बर्फ के टुकड़ों को पतले कपड़े या तौलिए में लपेटकर सिंकाई कर सकते हैं. ज्यादा दर्द है तो दिन में दो बार सिंकाई करें.
– मौसम के अनुसार तेल का चुनाव करके मसाज करें. अगर सूजन है तो वहां मसाज करने की सलाह नहीं दी जाती. दर्द से प्रभावित स्थान और उसके आसपास हल्की मसाज कर सकते हैं. सर्दियों का मौसम आ रहा है इसलिए गर्म तेल यानी सरसों के तेल से सिंकाई करें. इससे खून का प्रवाह ठीक होता है.
– हल्दी वाला दूध पीएं. इसमें मौजूद दर्द निवारक गुणों का आपको फायदा मिलेगा. हल्दी में कई एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं.
– डाइट में मैग्नीशियम से भरपूर पदार्थ लें. जैसे केला, अखरोट, हरी सब्जियों का सेवन करें. खाने के बाद गुण का सेवन करें.





