बिहार: लावारिस खड़ी कार में बह रहा था खून, महिला के अंगवस्त्र बरामद, तहकीकात जारी

भोजपुर। जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के संगम टोला के पास पुलिस ने लावारिस अवस्था मे खड़ी एक कार को बरामद किया है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के भीतर महिला के अंडरगारमेंट्स और 2 खून लगे गमछे को भी बरामद किया है।बिहार: लावारिस खड़ी कार में बह रहा था खून, महिला के अंगवस्त्र बरामद, तहकीकात जारी

इसके अलावा कार की अगली और पिछली सीट पर भी खून के निशान मिले हैं। बरामद कार में किसी की हत्या कर शव आसपास फेंक देने की आशंका को लेकर पुलिस आसपास के खेतों में शव की खोजबीन में जुटी है। वहीं कार को इस जगह किसने लेकर छोड़ा और कार किसकी है? इसकी जांच में पुलिस जुटी है। फिलहाल आसपास खोजबीन के बाद भी कोई शव पुलिस को नही मिल सका है। वहीं पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है।

Back to top button