ब्रह्मपुत्र नदी के समीप पहाड़ों पर भूस्खलन, असम और अरुणाचल में आ सकती है बाढ़
ईटानगर. एशिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक ब्रह्मपुत्र नदी के समीप कल अचानक से भूस्खलन होने से असम और अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में भीषण बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इसके लिए प्रशासन ने पहले से ही सतर्कता बरतते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का काम शुरू कर दिया है.
दरअसल कुछ समय पहले ही चीनी सरकार की ओर से भारत सरकार को जानकारी दी गई थी कि चीन के तिब्बत छेत्र में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे कुछ पहाड़ों पर भीषण भूस्खलन की घटनाये हुई है जिससे असम और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वी-उत्तर भारत के कई इलाकों में भीषण बाढ़ आ सकती है. इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए इन प्रदेशों की सरकारें और प्रशासन पहले से ही अलर्ट हो गए है. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में एनडीआरएफ की 32 टीमों को भेज कर स्थिति का मुआयना करने के आदेश भी दिए है.
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुत्र नदी चीन से उत्पन्न होती है और भारत और बांग्लादेश होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है. यह नदी एशिया की सबसे बड़ी और चौढ़ी नदियों में से एक है. इस नदी पर कुछ समय पहले ही तिब्बत में भूस्खलन हुआ है जिससे पर्वतों का मलबा नदी में गिर गया है और नदी का पानी रुक कर इसने एक कृतिम झील का रुप ले लिया है.





