लालू के बेटे ने अपने ‘चाचा’ के बारे में बोलीं ऐसी बातें, कहा- डरते नहीं,चीर देंगे
कभी सीएम नीतीश कुमार को चाचा कह उनके पैर छूने वाले लालू प्रसाद के बड़े बेटे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव एक सभा को संबोधित करने हुए बेकाबू हो गए। तेज प्रताप ने कई नेताओं पर अपशब्दों की बौछार कर दी। तेज प्रताप ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी डराते हैं। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। पकड़कर चीर देंगे, भगवा झंडा वाले को लाठी से मारकर भगा देंगे।

नीतीश-सुशील ने किया विवाह…
– तेज प्रताप यादव बिहार के गया जिले के टिकारी के कमालपुर में शनिवार को गोवर्धन पूजा समारोह के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे।
– इस दौरान तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी ने एक घंटा में खेला किया और रातोंरात शादी कर ली।
– जनता के साथ ठगने का काम किया। जनता जान चुकी है इनकी काली करतूतों को। पहले यही शराब बिकवाते थे अब बंद करवा चुके हैं। फिर भी शराब की बिक्री बंद नहीं हुई है।
इसे भी देखें:- पीएम मोदी ने पूरे देश को दिया ये अनमोल उपहार, पहले चरण का किया शुभारंभ
– जब से नीतीश सुशील मोदी से शादी की है वह साड़ी भी नहीं पहने हैं। विवाह करना था तो साड़ी सिंदूर सब कर लेना चाहिए था।
– तेज प्रताप ने कहा कि मेरे दस नंबर आवास पर नीतीश कुमार आए और लालू प्रसाद के पैर पकड़ लिए। फिर यहां आकर पलटी मार दिए। इसी को लेकर इनका नाम पलटू राम रखा गया है। इनलोगों ने मेरे घर में 6 बजे सुबह में ही सीबीआई घुसवा दी थी। हम इनलोगों को बता दें कि लालू एंड फैमिली पूरा बिहार है। तेज प्रताप ने पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर, मोहन भागवत और अमित शाह को भी अपशब्द बोले।





