लालू की सजा पर सुनवाई हो चुकी हैे पूरी, फिर भी संशय बरकरार
रांची। चारा घोटाला मामले में रांची की सीबीआइ की विशेष अदालत से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आज सुनवाई पूरी हो गई लेकिन आज भी उनकी सजा के एेलान पर संशय बना हुआ है। क्योंकि मिली जानकारी के मुताबिक अभी छह दोषियों की सजा पर सुनवाई कल भी होगी और उसके बाद सबको एक साथ सजा सुनाई जाएगी।
आज जेल से ही लालू सहित सभी दोषियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सजा की सभी बिंदुओं पर बहस हुई।लालू प्रसाद, आरके राणा और फूलचंद सिंह, सहित दो और लोगों की सजा के बिंदुओं पर हुई बहस के बाद कोर्ट ने सबकी सजा कल दोपहर दो बजे के बाद सुनाने का फैसला लिया है। जज सजा की सुनवाई के लिए कांफ्रेंसिंग रूम में पहुंच और थोड़ी ही देर में सजा के मामले पर सुनवाई शुरू हुई। कोर्ट परिसर में राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद के साथ भोला यादव भी मौजूद हैं। कोर्ट परिसर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।
लालू और आरके राणा को आज ही होगी सजा
सीबीआइ के वरीय विशेष लोक अभियोजक राकेश प्रसाद लालू प्रसाद के अधिवक्ता चितरंजन सिन्हा और प्रभात कुमार को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोर्ट रुम में बुलाया गया था। लालू प्रसाद और डॉ आर के राणा की ओर से लिखित आवेदन देकर उनके अधिवक्ता ने कम से कम सजा देने की मांग की है।
कोर्ट के बाहर गहमागहमी
रांची की विशेष सीबीआइ कोर्ट मे गहमागहमी तेज रही। राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा समेत राजद के सैकड़ों समर्थक कोर्ट पहुंचे थे। होटवार जेल के बाहर और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सिटी एसपी बिरसा मुंडा जेल पहुंचे।





