अभी-अभी: बिहार चीनी मिल के बॉयलर में विस्फोट से 5 की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

बिहार के गोपालगंज में बॉयलर फटने की घटना सामने आई है। इस हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह घटना सासा मूसा सुगर मिल में हुई। हालांकि अभी तक बॉयलर फटने की वजह का पता नहीं लगा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
 

अभी-अभी: बिहार चीनी मिल के बॉयलर में विस्फोट से 5 की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलानघटना के बाद कई मजदूर मील के अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य जारी कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह घटना बीती रात करीब सवा ग्यारह बजे की है। जब गन्ने की पेराई का काम चल रहा था तभी बॉयलर टैंक में जाने वाला बॉयलर पाइप फट गया।
 
Back to top button