एक दिन में 3 ट्रेन हादसे पर लालू यादव ने कहा- भैंस ज्यादा दूध ऐसे नहीं देगी, उसके लिए मेहनत करनी होगी

देश में ट्रेन हादसे रुक ही नहीं रहे हैं. गुरुवार को एक ही दिन में तीन ट्रेनें पटरी से उतर गईं. इसे लेकर पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव ने फिर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट किया कि दिन में तीन-तीन ट्रेनें पटरी से उतर गईं, इसलिए कहता हूं, खूंटा बदलने से नहीं, संतुलित आहार देने व खुराक बदलने से भैंस ज़्यादा दूध देगी. इससे पहले भी ट्वीट कर सवाल कर चुके हैं कि खूंटा बदलने से क्या भैंस ज्यादा दूध देगी.
गौरतलब है कि रेल हादसों के चलते सुरेश प्रभु ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद कैबिनेट फेरबदल में पीयूष गोयल ने रेल मंत्रालय का जिम्मा संभाला था. पीयूद गोयल के रेल मंत्री बनने के बाद पहली बार एक ही दिन में तीन ट्रेन हादसे हो गए.





