KTR से मिलने के बाद YS जगन का बयान, “फेडरल फ्रंट देश की जरूरत”

आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं YSR कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष YS जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि राज्यों के अधिकारों की रक्षा के लिए फेडरल फ्रंट के माध्यम से KCR का प्रयास सराहनीय है। इसके अंतर्गत YS जगन मोहन रेड्डी और KTR के बीच लगभग एक घंटे से भी अधिक समय के लिए चर्चा हुई। तत्पश्चात उन्होंने मीडिया से बातचीत की।
YS जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि KCR द्वारा फोन करने के बाद KTR ने मुलाकात की और फेडरल फ्रंट की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में केंद्र नजरअंदाज कर रही है। केंद्र के सौतेले व्यवहार के चलते राज्य के साथ अन्याय हो रहा है। YS जगन ने कहा कि संसद में दिये गये आश्वासनों को केंद्र ने अब तक पूरा नहीं किया। देश के सभी राज्यों का साथ आना जरूरी है। केंद्र में अन्य राज्यों के सांसदों की संख्या बढ़ती है तो केंद्र के मनमाने रवैये पर नकेल कसी जा सकती है।
TRS के कार्यकारी अध्यक्ष KTR ने कहा कि देश की राजनीति में गुणात्मक बदलाव जरूरी है। राज्य के विकास में उभर रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए फेडरल फ्रंट के माध्यम से आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य के गुणात्मक विकास के लिए तेरास के मुखिया KCR सदैव प्रयासरत हैं।

Back to top button