कोरिया सुपर सीरीज के प्री-क्वार्टर में पहुंचे भारत के शटलर पी. कश्यप

भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप कोरिया सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं. वर्ल्ड नंबर-46 कश्यप ने खुद से बेहतर रैंकिंग वाले चीनी ताइपे शटलर को मात दी. 31 साल के कश्यप ने बुधवार को चीनी वर्ल्ड नंबर-28 सू जेन हाओ को 21-13, 21-16 से हराया.कोरिया सुपर सीरीज के प्री-क्वार्टर में पहुंचे भारत के शटलर पी. कश्यप

उधर, समीर वर्मा ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है. वर्ल्ड नंबर-26 समीर ने वर्ल्ड नंबर-13 थाइलैंड के टैनॉन्गसाक साइन्मसोबूनसुक को 21-13, 21-23, 21-9 से हराया. टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में भारत की ओर से के श्रीकांत, बी साई प्रणीत, एचएस प्रणॉय और सौरव वर्मा भी खेल रहे हैं.

इसे भी देखें:- बैट्समैन क्यों चाहते थे कि इसी तरह टूटा रहे वॉर्न का हाथ: वीरेंद्र सहवाग

सियोल में चल रही इस सुपर सीरीज के मुख्य दौर में पहुंचने के लिए कश्यप ने चीनी ताइपे के लिन यु सिन को 21-19, 21-19 से मात दी, वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने चीनी ताइपे के ही कान चाओ यु को 21-19, 21-18 से पराजित करते हुए मुख्य दौर में जगह बनाई थी.

Back to top button