बाघ के बिन मां के बच्चों को कुतिया ने पिलाया अपना दूध, उनके प्यार को देख कर, लोगों ने कहा…

क्या आपने किन्ही दो अलग-अलग प्रजातियों के जीवों को साथ साथ घुलते मिलते देखा है? अगर ये इसमें एक प्रजाति की मां हो जो दूसरी प्रजाति के बच्चे को दूध पिला रही हो तो यह बहुत ही कम देखने को मिलता है. लेकिन क्या हो अगर बच्चे बाघ जैसे खतरनाक जानवर के हों और मां एक कुतिया हो? आपको यह नामुमकिन लगे, लेकिन यह सच है. सोशल मीडिया पर एक रोचक वीडियो में यह असंभव सी घटना साफ तौर पर देखी जा रही है जिसमें एक कुत्ते के परिवार के साथ एक नहीं बल्कि बाघ के तीन तीन बच्चे पलते दिख हैं और साथ घुल मिल कर रहते दिख रहे हैं.

चिड़िया घर में हुआ ये कमाल
यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसका शीर्षक इटैलियन भाषा में “मातृ बंधन: इसाबेला और टाइगर्स” है. वीडियो में बाघ के कुछ शावक इसाबेल नाम की कुतिया के पास आ रहे हैं और फिर यह कुतिया इन्हीं सफेद से शावकों को प्रेम करती हुई दिख रही है. यह विडियो एक चिड़िया घर का बताया जाता है जिसमें बताया गया है कि दुर्भाग्य से शावकों को जन्म देने की बाद मर गई थी.

बाघ के शावकों को मिली मां
लेकिन इसके बाद जो नजारे देखने को मिले उससे खुद चिड़िया घर का स्टाफ तक हैरान हुए नहीं रहा. इन बच्चों को इसाबेल ने अपना दूध पिला और मां का प्यार भी दिया. आलम यह है कि आज शावकों को बड़े होने के बाद भी ये बाघ इसाबेल को मां की तरह ही प्यार करते हैं.

लोगों को पसंद आया प्यार
यह वीडियो हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट इटली के quello_che_non_sapevi_channel नाम के इटली के अकाउंट से शेयर किया है जिसे अब तक 3 लाख लोगों ने देखा है और 15 हजार लोगों ने लाइक भी किया है. लेकिन वीडियो में एक पेंच भी है. इसमें इसाबेल जहां कुछ सफेद से रंग की है, एक दूसरा कुत्ता भी दिख रहा है जो कि भूरे रंग का है.

यह साफ नहीं हो पा रहा है कि भूरे रंग का कुत्ता नर है या मादा, लेकिन एक यूजर ने यह देख कमेंट में कहा कि इसमें दो वीडियो मिलाए गए हैं. जो भी हो लोग इस वीडियो को पसंद करने वालों की संख्या ज्यादा है. इस पर वीडियो शेयर करने वाले अकाउंट से कमेंट आया है, “कुत्ते और बाघ दोनों एक ही चिड़ियाघर के हैं, स्पष्ट करने के लिए, इसाबेला वीडियो की शुरुआत में दिखाई देने वाला भूरा कुत्ता है.”

Back to top button