जानें कब अपनी गर्लफ्रेंड से सबसे ज्यादा चिढ़ते लड़के, लड़कियां जरुर पढ़ ले ये खबर…

लड़कियों की खूबसूरती को देखकर लड़के उनकी तरफ आकर्षित तो हो जाते हैं, लेकिन लड़कियों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिनसे वह जरूर चिढ़ते हैं। शुरुआत में तो वह इस पर इतना ध्यान नहीं देते, लेकिन धीरे-धीरे गर्लफ्रेंड की उन आदतों की वजह से लड़के परेशान हो जाते हैं। आइए बताते है लड़कियों की उन बातों के बारे में जो अक्सर लड़कों को परेशान कर देती हैं।

हर बात की पूछताछ करना

भले ही आप ऐसा अपने ब्वॉयफ्रेंड की केयर में करते हैं, लेकिन एक टाइम आने पर आपके द्वारा हर बात की पूछताछ करना उन्हें इरिटेट करना शुरू कर देता है। आप बेशक उनका ध्यान रखती हैं पर उनसे हर बात पर सवाल करना उन्हें इरिटेट कर देता है। कोशिश करें ऐसा न करें।

लड़कों की इन आदतों को देखकर लड़कियों के दिल में होने लगता है कुछ-कुछ

एक्स्ट्रा केयर

किसी पसंद नहीं होता जब कोई दूसरा आपकी हर छोटी बात का ध्यान रखें, लेकिन अक्सर लड़कियों की एक्स्ट्रा केयर  करना लड़कों को पाबंधी लगने लगता है। जिस वजह से दोनों के बीच बात-बात पर नोक झोकर होने लगती है। एक हद तक आपका केयर करना उन्हें अच्छा लगता है, लेकिन जब यह केयर हद से ज्यादा बढ़ जाएं तो लड़के इरिटेट होने लग जाते हैं।

बात बात में कमियां निकालना

कुछ लड़कियों की आदत होती है कि वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के मां बाप, रिश्तेदारो और दोस्तों में कुछ न कुछ कमियां निकाल देती हैं। जैसे किसी के कपड़ों को लेकर तो किसी के खाना खाने के तरीके को लेकर। मगर लड़कियों की यह आदत उन्हें इरिटेट कर देती हैं। सिर्फ आपके पार्टनर को नहीं, आपकी यह आदत आपके आस-पास ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आती है।

शॉपिंग करना

शॉपिंग करना या उनके साथ शॉपिंग पर जानें में कोई दिक्कत वाली बात नहीं है, लेकिन कुछ लड़कियां घंटो शॉपिंग में लगा देती हैं। जब लड़कियां घंटों शॉपिंग करने के बाद सिर्फ एक ही चीज खरीदती है तो लड़के इस बात से बहुत इरिटेट होते हैं।

दोस्तों को लेकर लड़ाई झगड़े करना

लड़कियों को हमेशा इस बात की शिकायत रहती है कि उनका ब्वॉयफ्रैंड दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताता है और उन्हें टाइम नहीं देता। इसकी बात की शिकायत को लेकर दोनों में हमेशा नोक-झोक रहती है। जब यह ज्यादा हो जाता है तो लड़कियों की ये आदत लड़कों को काफी इरिटेट कर देती है।

Back to top button