दमदार खेल के साथ KKR को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइर्ड्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 10 से बाहर कर दिया है. 21 मई को होने वाले खिताबी मुकाबले में उसका सामना राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से होगा। पुणे ने पहले क्वालीफायर में मुम्बई को ही हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

KKR को 6 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

पहले खेलते हुए कोलकाता ने 18.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। मुम्बई की ओर से कर्ण शर्मा ने 16 रन देकर चार विकेट लिए।

जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने 5.4 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर महज़ 34 रन बनाए. पियूष चावला ने दूसरे ओवर में ही लेंडल सिमंस को 3 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. इस विकेट के बाद पार्थिव पटेल भी कुछ खास नहीं कर सके और 14 रन बनाकर उमेश यादल की गेंद पर आउट हो गए. जिसके बाद पावरप्ले खत्म होने से पहले ही चावला ने रायडू को 6 रन के स्कोर पर चलता कर केकेआर की उम्मीदें जगा दी.

लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित और क्रुनाल पांड्या की दमदार पारियों की मदद से मुंबई ने इस लक्ष्य को 6 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. क्रूनाल पांड्या के नाबाद 45 रनों शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके भी लगाए.

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने कर्ण शर्मा और जसप्रीत बुमराह समेत गेंदबाज़ों की बेहतरीन गेंदबाज़ी की मदद से कोलकाता को 107 रनों पर ऑल-आउट कर दिया था. दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए केकेआर की पूरी टीम बुरी तरह से बिखर गई.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी केकेआर की शुरूआत बेहद खराब रही. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के दूसरे ओवर में ही क्रिस लिन(4 रन) का बड़ा विकेट गंवा दिया. इसके बाद मैदान पर उतरकर कप्तान गौतम गंभीर ने खुद मोर्चा संभाला. गंभीर ने सुनील नारायण के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन स्कोरबोर्ड को रफ्तार देने की कोशिश में सुनील नारायण 10 रन बनाकर कर्ण शर्मा की गेंद पर स्टंप होकर वापस पवेलियन लौट गए.

इसके तुरंत बाद पावरप्ले के दौरान ही रॉबिन उथप्पा(1 रन) बुमराह का दूसरा शिकार बन गए.

पावरप्ले के दौरान विकेटों के गिरने का सिलसिला उसके बाद भी नहीं रूका. पावरप्ले के बाद अगले ही ओवर में कप्तान गंभीर कर्ण शर्मा की गेंद पर कैच आउट हो गए. उन्होंने 15 गेंदों में 2 चौकों के साथ 12 रन बनाए. गंभीर के आउट होने की अगली गेंद पर कर्ण शर्मा ने कॉलिन डी ग्रैंडहोम(0 रन) को भी मैदान से बाहर भेज दिया. शुरूआत 7 ओवरों में 31 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवाने के बाद इशांक जग्गी के साथ मिलकर सूर्यकुमार यादव ने अहम 56 रनों की अहम साझेदारी की.

लेकिन अंतिम ओवरों में जब टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने के लिए कुछ बड़े शॉट्स की ज़रूरत थी. तब एक बार फिर कोलकाता की टीम ने विकेटों का पतझड़ देखा. इशांक जग्गी 28 रन बनाकर कर्ण शर्मा का तीसरा शिकार बने. इसके बाद पियूष चावला भी 2 रन बनाकर मिचेल जॉनसन की गेंद पर वापस पवेलियन लौट गए. अंत में बुमराह की गेंद पर सूर्यकुमार यादव के विकेट के बाद. अन्य विकेट गंवाकर कोलकाता की टीम 18.5 ओवरों में 107 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी से मिलने पहुंचे तेंदुलकर…

यादव ने कुल 25 गेंदों पर 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए.

कर्ण शर्मा ने 4 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं बुमराह ने 3 ओवरों में 7 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मिचेल जॉनसन ने 2 और मलिंगा ने 1 विकेट चटकाया.

Back to top button