Peasant movement: अपनी मांगो को लेकर अड़े किसान, दिल्ली पुलिस ने नौ स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने की मांग की

नई दिल्ली। Peasant movement, कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन जारी है। हर तरफ इसका भरपूर विरोध किया जा रहा है। वह दिल्ली जाने के लिए अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत किसान सड़कों पर उतर चुके हैं। और दिल्ली जाने के लिए कल से ही सड़कों पर इकठ्ठा होकर अपनी मांगों को लेकर नारा लगा रहे हैं। पंजाब से लेकर ​हरियाणा की सड़कों पर किसानों का गुरुवार को हल्लाबोल जारी रहा और उम्मीद की जा रही है कि आज भी ऐसी ​ही स्थिति रहेगी।

सीएम योगी के बाद PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, हिरासत में लिया गया शख्स

वहीं, तमाम रुकावटों का सामना करते हुए किसान आखिरकार दिल्ली के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में अब दिल्ली पुलिस ने अपनी तैयारी बढ़ा दी है। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस राजधानी में पुलिस स्टेडियम को अस्थाई जेल बनाने की तैयारी में है। इसके लिए सरकार से इजाजत मांगी है। दिल्ली पुलिस ने राज्य सरकार से शहर के नौ स्टेडियम को अस्थाई जेल में तब्दील करने की इजाजत मांगी है।

अगर दिल्ली में प्रदर्शन बढ़ता है तो किसानों को इन स्थानों पर लाया जा सकता है। वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा का कहना है कि राज्य सरकार को दिल्ली पुलिस की अस्थाई जेल बनाने की अपील को ठुकरा देना चाहिए। किसान अपने हक की बात कर रहे हैं वो कोई आतंकी नहीं हैं।

Back to top button