किम जोंग ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा ‘गैंगस्टर’

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ‘मानसिक दिवालिया’ और ‘गैंगस्टर’ करार दिया है. साथ ही धमकी देते हुए कहा कि सयुंक्त राष्ट्र में पूरी तरह तहस-नहस करने वाले धमकी भरे बयान की ट्रंप को भारी कीमत चुकानी होगी.Kim Jong to Donald Trump

बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को पहली बार संबोधित किया. यहां उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उत्तर कोरिया अगर नहीं मानता, तो उसे पूरी तरह तबाह कर देंगे.

उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध

उत्तर कोरिया कि ये नाराज प्रतिक्रिया गुरूवार को डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी करने पर आई है. ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन कर बैलिस्टिक मिसाइलों और परमाणुपरीक्षण कर रहा है.

वित्तीय संस्थानों पर की जाएगी सख्ती

ट्रंप ने कहा कि वह एक और एग्जिक्यूटिव ऑर्डर का ऐलान कर रहे हैं. इसे उन्होंने अभी साइन किया है. इस ऑर्डर के बाद उन कंपनियों, वित्तीय संस्थानों पर सख्ती बरती जाएगी जो उत्तर कोरिया के साथ व्यापार करते हैं या किसी भी तरह से उसकी आर्थिक मदद करते हैं. बता दें कि संयुक्त राष्ट्र ने दो हफ़्ते पहले ही उत्तर कोरिया के ऊपर परमाणु परीक्षण करने पर नए प्रतिबंध लगाए थे.

इसे भी पढ़े: वीडियो: जब फाइटर प्लेन ने गलती से दाग दिया कार पर मिसाइल

फंडिंग रोकने के लिए कदम उठाए

नए प्रतिबंधों का एलान करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘इंसानियत के लिए सबसे ख़तरनाक हथियार विकसित करने के लिए उत्तर कोरिया को जिन स्रोतों से फंडिंग मिलती है, उन्हें रोकने के लिए ये कदम उठाए गए हैं.’

उत्तर कोरिया पर और अधिक पाबंदी

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान संवाददाताओं के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, हम उत्तर कोरिया पर और अधिक पाबंदियां लगाएंगे.

Back to top button