कमल हासन से आज चेन्नई में मिलेंगे केजरीवाल, नई पार्टी बनाने पर हो सकती है चर्चा
नई दिल्ली.आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को एक दिन के तमिलनाडु दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान दिल्ली के सीएम चेन्नई में एक्टर कमल हासन से मुलाकात और साथ में लंच करेंगे। तमिलनाडु में राजनीतिक सरगर्मियों के बीच माना जा रहा है कि हासन सितंबर के आखिर तक नई पार्टी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। जो नबंवर मे निकाय चुनाव लड़ सकती है। इस लिहाज से दोनों की मुलाकात के दौरान तमिलनाडु की राजनीति में आगे की रणनीति पर चर्चा की उम्मीद है।

केरल के सीएम से भी मिल चुके हैं हासन…
– दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल एक दिन के ऑफिशियल विजिट पर तमिलनाडु जा रहे हैं। इस दौरान वे चेन्नई में तमिलनाडु सरकार के वर्ल्ड क्लास कौशल विकास केन्द्र का दौरा भी करेंगे। केजरी 9 दिनों तक महाराष्ट्र के इगतपुरी में मेडिटेशन करने के बाद मंगलवार को दिल्ली लौटे थे।
इसे भी देखें:- अभी-अभी: सीएम योगी और डिप्टी सीएम के इस्तीफा पर लगी मुहर, जानिए क्यों छोड़ा पद
– कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कमल हासन ने कोई पार्टी बनाई तो आम आदमी पार्टी इलेक्शन में उसकी सहयोगी होगी। बता दें कि हासन इस महीने की शुरुआत में केरल के सीएम पिनरई विजयन से भी मुलाकात कर चुके हैं।





