कौशांबी में होगा डिप्टी सीएम केशव मौर्य के पिता का अंतिम संस्कार, सीएम योगी भी होंगे शामिल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल मौर्य का 89 वर्ष की आयु में शनिवार को लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहियाआयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया. जहां रविवार दोपहर 12 बजे हनुमान घाट में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक गांव कौशांबी जिले के सिराथू जाएंगे. सीएम योगी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. एसपी ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है.
पीआरओ राम मनोहर त्रिपाठी ने बताया कि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्याम लाल मौर्य का देहांत लगभग (89) वर्ष की आयु में निधन वृद्धावस्था की बीमारी से पीड़ित थे. वे लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के आईसीयू में भर्ती थे. श्याम लाल मौर्य एक गरीब किसान थे उन्होंने अपनी परिवार को बड़ी मेहनत से पाला था. स्वर्गीय श्याम लाल का पार्थिव शरीर अन्तिम दर्शनों के लिये उनके पैतृक गांव सिराथू (कौशांबी) में रखा जायेगा.
बता दें कि स्व. श्याम लाल मौर्य के केशव मौर्य सहित तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. वहीं डिप्टी सीएम के पिता के निधन का समाचार सुनते ही लोहिया संस्थान में मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और अधिकारियों का जमावड़ा लग गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर केशव मौर्य से बात की और उन्हें सांत्वना दी.





