Karva Chauth 2018: अभी से करेंगी ये तैयारी तो करवाचौथ पर दिखेंगी सबसे सुंंदर, चांद भी शरमा जाएगा…

त्योहारों का मौसम शुरू हो चुका है. इसी महीने 27 अक्टूबर को करवाचौथ है. ये ऐसा दिन है जब सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन वे सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं.Karva Chauth 2018: अभी से करेंगी ये तैयारी तो करवाचौथ पर दिखेंगी सबसे सुंंदर, चांद भी शरमा जाएगा...

ऐसा हो सकता है, बस आप अभी से कुछ तैयारियां शुरू कर दें. तो देर किस बात की है एक्स्पर्ट से जानें टिप्स और उन्हें फॉलो करना शुरू कर दें.

– रेडिएंट स्किन: त्वचा को स्वस्थ रखने और इसमें चमक बनाए रखने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप अधिक से अधिक पानी पीएं. मुल्तानी मिट्टी के साथ शहद वाले, घर में बने घरेलू पैक का इस्तेमाल करें. रोजाना की डाइट में फल और हरी सब्जियां लें.

– मेहंदी: मेहंदी मोहब्बत की पहचान है, क्योंकि इसके रंग की गहराई ये बताती है कि पति अपनी पत्नी को कितना प्यार करता है. अपने हाथों और पैरों को और अधिक सुंदर बनाने के लिए
आप वैक्सिंग, मैनिक्योर, पेडिक्योर कराएं. नाखूनों के लिए बहुप्रचलित नेल आर्ट की ओर भी आप रुख कर सकती हैं.
– हेयरडू : अब बालों को रंगने का चलन है. चेहरे के आकार और उसके टोन के हिसाब से बालों का रंग चुनें. आपके परिधान के मुताबिक हेयरस्टाइल बन, ब्रेड, कर्ल आदि आकार वाला हो सकता है. उपयुक्त हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करके आप अपने हेयर स्टाइल में चार चांद लगा दे सकती हैं. साधारण और आंखों को भा जाने वाले लुक के लिए बालों को हल्का कर्ल कर सकती हैं या इसे सीधा रख सकती हैं.
– आई मेकअप: रंगीन या सबका ध्यान खींचने वाले रंग के आई लाइनर का इस्तेमाल करें. डबल आई लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं. पहले साधारण ब्लैक लाइनर का इस्तेमाल
करें और फिर उसके ऊपर रंगीन लाइनर का. अगर आप वाकई आई शैडो का इस्तेमाल करना चाहती हैं तो फिर आप कच्चे रंग को चुनें या फिर उसके ऊपर भूरा या काले रंग का इस्तेमाल स्मूक
के तौर पर करें. आंख के बीचोंबीच कुछ ऐसे रंग का इस्तेमाल करें जो सबका ध्यान खींचे.
– चेहरे का मेकअप: चेहरे पर फाउंडेशन एकसार लगाएं, जिससे आपका मेकअप ज्यादा भड़कीला नहीं लगे. इसके बाद कॉम्पैक्ट पाउडर से टचअप करें.
– होंठ: लिप्स यानी होंठ हमेशा ही आपके लुक को पूरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मरून और लाल रंग की लिपिस्टिक का इस्तेमाल ना करें. किसी दूसरे मुख्य रंगों में से एक
को चुनें, जैसे गहरा भूरा, बरगंडी ताकि आप कुछ अलग और आकर्षक लग सकें.

Back to top button