सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करुण नायर का ‘डांसिंग शू शॉट’: देखें वीडियो

नई दिल्ली: आईपीएल में कई तरह के बेहतरीन नजारे देखने को मिलते हैं. इस दौरान कई बार गेंदबाज तो कई बार बल्लेबाज दर्शकों को अपने प्रदर्शन से रोमांचित कर देते हैं. इस सिलसिले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी करुण नायर ने एक शानदार शॉट खेलकर दर्शकों के रोमांच को दोगुना कर दिया. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पुणे में खेले गए मैच में एक डासिंग शू शॉट खेला, जो कि काफी मजेदार था.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करुण नायर का 'डांसिंग शू शॉट': देखें वीडियो

दरअसल चेन्नई के खिलाफ रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने ऑल आउट होने तक 153 रन बनाए. इस दौरान करुण नायर ने 26 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 54 रन की अहम पारी खेली. नायर ने इस पारी के दौरान एक दिलचस्फ शॉट खेला. उन्होंने 19वें ओव ओवर की दूसरी गेंद पर स्टम्प्स के पीछे शॉट खेला. यह शॉट खेलते समय नायर बैटिंग स्टाइल काफी अलग था.

आईपीएल ने अपने ऑफीशियल फेसबुक पेज पर शेयर वीडियो शेयर किया, जिसमें नायर ‘डासिंग शू शॉट’ खेलते दिखे. नायर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित रहा. फेसबुक पर दर्शकों ने इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान कई लोगों ने नायर के इस शॉट की तारीफ भी की है.

चेन्नई और पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में पंजाब को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पंजाब इस मुकाबले में हारते ही आईपीएल 2018 से बाहर हो गयी. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में ऑल आउट होने तक 153 रन बनाए. इसके जवाब में चेन्नई 19.1 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. चेन्नई के लिए खेलते हुए सुरेश रैना 61 रन और दीपक चाहर ने 39 रन की अहम पारी खेली. वहीं धोनी ने नाबाद 16 रन बनाए.

देखें वीडियो:-

https://www.facebook.com/IPL/posts/10155576443988634

Back to top button