बस अपनी गर्लफ्रेंड को कहें ये 5 जादुई शब्द, जिंदगी भर हो जाएगी आपकी दीवानी

कहते हैं कि जहां प्यार हो वहां छोटी-मोटी तकरार होनी भी जरूरी है। इससे रिश्तों की डोर गहरी होती है। कई बार कुछ लोग अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं लेकिन कहने से कतराते हैं। यह भी जरूरी नहीं कि आप जिसे मन से चाहते हैं उसे बात-बात पर आई लव यू कहने से ही अपने प्यार को उसके मन में कायम रख सकते हैं। आपके द्वारा कहे गए कुछ शब्द भी पार्टनर के दिल में आपकी जगह बना लेंगे। कुछ बातें ऐसी भी होती हैं, जिसे आपकी पत्नी या फिर गर्लफ्रैंड हमेशा सुनना पसंद करती हैं। आइए जानें कौन से हैं ये मैजिकल शब्द।

बस अपनी गर्लफ्रेंड को कहें ये 5 जादुई शब्द, जिंदगी भर हो जाएगी आपकी दीवानी

1. मैं हूं न

जिससे आपको प्यार होता है, अगर वह किसी परेशानी में हो तो आप उनका साथ देने के लिए यह कह दें कि तुम टेंशन न लो मैं हूं न। ऐसा सुनने पर आपकी पार्टनर को एहसास होता है कि कोई तो मुसीबत के समय उसके साथ है। इससे आपका प्यार उसके दिल में हमेशा के लिए रहेगा।

2. मैं कर देता हूं

जब आपकी पार्टनर को बहुत काम होते हैं, तो आप उनके काम में हाथ बंटा देते हैं और यह देते हैं कि तुम फिक्र न करो मैं कर देता हूं, इसे सुनकर वह आपसे बहुत इम्प्रेस हो जाती है और आपके प्यार को समझती है।

स्वास्थ्य- पार्टनर के साथ भूलकर से भी न होने दें ये हरकत, वरना जान जा सकती है आपकी, वर्ते सावधानी

3. कोई बात नहीं टेंशन न लो तुम

जब कभी आपके साथी से कोई गलती हो जाती है तो आप उन्हें डांटने की बजाए यह कह देते है कि कोई बात नहीं, कभी-कभी गलती हो ही जाती है, तुम टेंशन न लो। इससे उसके दिल में प्यार और भी बढ़ जाता है।

4. तुम सा कोई नहीं

लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना बहुत पसंद होता है। जब आप कभी अपनी गर्लफ्रैंड को यह कह देते है कि तुम बहुत खूबसूरत हो, तुम सा कोई नहीं। वह यह बात सुनकर आपसे बहुत इम्प्रेस होगी।

5. कॉल या मैसेज कर देना

जब कभी कोई लड़की कहीं बाहर जाती है तो उसका साथी उसे यह बोल दे कि पहुंचते ही फोन या मैसेज जरूर कर देना। ऐसा सुनते ही उसे लगता है कि आपको उनकी टेंशन है और उनकी केयर करते है।

 
Back to top button