अभी-अभी: जयसूर्या की अगुआई वाली श्रीलंकाई चयनसमिति ने दिया…

सनथ जयसूर्या की अगुवाई वाली श्रीलंकाई चयनसमिति ने इस्तीफा दे दिया है. जिम्बाब्वे से मिली हार के अलावा भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद वनडे सीरीज के भी पहले तीन मैच हारने के बाद इस्तीफे आए हैं. श्रीलंका के खेल मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार इस पूर्व कप्तान के अलावा रंजीत मदुरासिंघे, रोमेश कालूवितर्णा, असंका गुरुसिंघा और एरिक उपाशांता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

Just recently: Jayasuriya-led Sri Lankan selection committee gave ...

बाताया जाता है कि बोर्ड ने इन इस्तीफों को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है. जब तक इसकी पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक वे अपने पद पर बने रहेंगे. माना जा रहा है कि त्यागपत्र स्वीकार किए जाने के बाद भी वे 6 सितंबर को समाप्त होने वाले भारतीय दौरे तक अपने पद पर बने रहेंगे, भारत उस दिन दौरे का एकमात्र टी-20 मैच कोलंबो में खेलेगा.

अर्जुन पुरस्कार लेने नहीं आएंगे पुजारा…

इस चयनसमिति का मई में छह महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था. अभी यह तय नहीं है कि इससे गुरुसिंघा की स्थिति कहां तक प्रभावित होगी क्योंकि वह श्रीलंका टीम के मैनेजर भी है और उन्हें इस साल अप्रैल में चयन समिति में शामिल किया गया था. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है.

इस साल के शुरू में वह बांग्लादेश को घरेलू सीरीज में किसी भी प्रारूप में नहीं हरा पायी थी. इसके बाद वह चैंपियं, ट्रॉफी के सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी. लेकिन इसके बाद जिम्बाब्वे ने उसे उसकी धरती पर वनडे सीरीज में 3-2 से हराया. जबकि भारत ने उसके खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से सफाया किया. अब 5 मैचों की वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया ने 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है.

Back to top button