घर से निकले जज हुए गुमशुदा, थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी रिपोर्ट

जयपुर के बजाज नगर इलाके में घाटी एक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है जहा माॅर्निंग वॉक के लिए घर से सवेरे निकले एक न्यायिक अधिकारी घर नहीं पहुंचे है, लम्बे इंतज़ार के बाद सुबह से निकले अपने पिताजी की फ़िक्र करते हुए उनके बेटे ने पुलिस को सूचना देकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस लापता अधिकारी की तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लापता हुए अधिकारी का नाम गजानंद शर्मा है, जो की सीनियर आरजेएस अफसर है, वह मिनी सचिवालय में स्पेशल कोर्ट में उपभोक्ता न्यायालय में कार्यरत है.

उनके बेटे कुलदीप शर्मा जो की पेशे से एडवोकेट है, ने शुक्रवार सुबह बजाज नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई कि उनके पिता बजरंग लाल शर्मा उम्र 59 साल आज सवेरे घर से बिना बताए चले गए. वे गांधी नगर में न्यू न्याय शिखा स्थित सरकारी आवास से जल्दी सुबह माॅर्निंग वॉक के लिए निकले थे जिसके बाद घर नहीं पहुंचे .

परम्परा: यहां देवर भाभियों को बनाते हैं अपनी हवस का शिकार

फ़िलहाल पुलिस के मुताबिक लापता न्यायायीक अधिकारी की अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है, उनके जयपुर में रहने वाले दोस्तों और राजस्थान में रहने वाले रिश्तेदारों से संपर्क किया जा रहा है. बुजुर्ग अधिकारी रोजाना सुबह इसी समय घर से सुबह की सैर के लिए निकलते है और जल्द ही घर लौट आते है ऐसे में उनके अचानक लापता हो जाने से घर वाले बेहद चिंतित है.

Back to top button