अभी अभी: पत्रकार गौरी की हत्या पर बोले राहुल गांधी, गौरी कभी मर…!

जी हाँ: अभी अभी: पत्रकार गौरी की हत्या पर बोले राहुल गांधी, गौरी कभी मर…!|  नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की मंगलवार को बंगलूरू में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में पता चला कि उन पर सात बार गोली चलाई गई थी, जिसमें से उन्हें तीन गोलियां लगीं। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, 55 साल की गौरी कार से घर लौटी थीं और घर का गेट खोल रही थीं तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसा दीं।

अभी अभी: भारत से वापस जाएँगे रोहिंग्या मुसलमान, रिजीजू बोले- दुनिया के दूसरे…!

गौरी की हत्या

गौरी को तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान परिसर में दीवार पर चार गोलियों के निशान मिले हैं। गौरी लंकेश की हत्या की राजनेताओं ने कड़ी निंदा की है। वहीं कुछ लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताते हुए कहा कि सच कभी खामोश नहीं हो सकता, गौरी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी।

Back to top button