जॉन सीना के फैंस को क्रिसमस पर मिलेगा ये बड़ा गिफ्ट

जॉन सीना के फैंस के लिए बड़ी और बेहतरीन खबर सामने आई है. सबके चहेते और WWE लैजेंड जॉन सीना अगले हफ्ते रॉ में नजर आने वाले हैं. WWE ने शो के दौरान इस बात का एलान किया कि वो क्रिसमस के दिन होने वाली रॉ में शिरकत करेंगे.

अगले हफ्ते की रॉ भी पूरी तरह फुल पैक्ड रहेगी क्योंकि जॉन सीना इंतजार हमेशा हर किसी फैंस को रहता है. वैसे उम्मीद ये जताई जा रही है कि रॉ में आकर जॉन सीना इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस को चैलेंज करेंगे.

नो मर्सी में रोमन रेंस और जॉन सीना के मैच को भला कौन भूल सकता है. इन दोनों ने WWE यूनिवर्स को शानदार मैच दिया था, हालांकि यहा पर जॉन सीना हार गए थे. लेकिन अब यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जॉन सीना रोमन रेंस को चैलेंज करेंगे.

16 बार के WWE चैंपियन ने हाल ही में हुई सर्वाइवर सीरीज पीपीवी में स्मैकडाउन की टीम के 5वें मेंबर के तौर पर हिस्सा लिया था और वो 5 ऑन 5 एलिमिनेशन मैच का हिस्सा थे. हालांकि उनकी वापसी टीम के काम न आ पाई और ट्रिपल एच ने टीम रॉ को स्मैकडाउन के खिलाफ जीत दिलाई.

सचिन के बेटे ने किया कमाल, इन बल्लेबाजों पर ढहाया कहर
जब से जॉन सीना बाहर गए तब से उनके वापस आने के कयास लगाए जा रहे थे. वो इस समय अपना करियर हॉलीवुड में बनाने को लेकर व्यस्त भी है. लेकिन अब इंतजार फिलहाल खत्म हो गया है. और वो अगले हफ्ते रॉ में आकर अपने फैंस को क्रिसमस गिफ्ट देंगे.





