JNU की वेबसाइट हुई हाईटेक और स्टूडेंट फ्रेंडली, जल्द अपडेट होगा डेटा

नई दिल्ली.जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपनी वेबसाइट का डिजाइन बदल दिया है। अब वेबसाइट से ही जेएनयू का जीवट चित्रण एक क्लिक पर आप कर सकते हैं। जेएनयू कुलपति प्रो. एम जगदेश कुमार बताते हैं कि वेबसाइट को पूरी तरह से स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया गया है।
JNU की वेबसाइट हुई हाईटेक और स्टूडेंट फ्रेंडली, जल्द अपडेट होगा डेटा
 
जेएनयू सीआईएस के निदेशक संजीव कुमार शर्मा बताते हैं कि वेबसाइट को यूजर फ्रेंडली बनाने के साथ-साथ इसकी क्षमता को भी बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल अभी वेबसाइट का सारा डेटा अपडेट किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक वेबसाइट को पूरी तरह अपडेट कर यूजर फ्रेंडली बना दिया जाएगा।

ये भी पढ़े: भारत-भूटान की दोस्ती से जलता है चीन, बनाना चाहता है अब दूसरा तिब्बत

हिंदी में पेज देखने के लिए जेएनयू वेबसाइट खोलने के बाद मेन वेबसाइट लिंक पर क्लिक कर राइट साइट में हिंदी में लिखा है। उस पर क्लिक करें। फिर छात्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा का कंटेंट अपनी सुविधा अनुसार पढ़ सकेंगे।
Back to top button