J&K: चश्मा क्षेत्र में तीनों लोगों के शव बरामद, 5 नवंबर को भूस्खलन में हुए थे लापता

बैटरी चश्मा क्षेत्र में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पांच नवंबर को हुए भूस्खलन की चपेट में आने के बाद से ट्रक सहित लापता लोगों की तलाश में बुधवार को भी सर्च आपरेशन चला। इस दौरान तीन लोगों के शव बरामद हुए।J&K: चश्मा क्षेत्र में तीनों लोगों के शव बरामद, 5 नवंबर को भूस्खलन में हुए थे लापता

एनडीआरएफ, पुलिस क्यूआरटी रामबन, सेना, एसडीआरएफ द्वारा नौवें दिन के सर्च ऑपरेशन में लापता लोगों को जेसीबी मशीन की मदद से मलबे से ढूंढ निकाला गया। एसएसपी रामबन अनीता शर्मा का कहना है कि लापता तीन लोगों के शवों को ज्वाइंट सर्च आपरेशन में ढूंढ निकाला गया है।

सर्च ऑपरेशन की निगरानी कर रहे थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कोतवाल ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतकों की पहचान ट्रक चालक करतार सिंह (21) निवासी नवापिंड गुरदासपुर, सह चालक जोगींदार लाल (45) और उसका बेटा कश्मीरी लाल (21) निवासी मालिया खुर्दा गुरदासपुर (पंजाब) के तौर पर हुई है।

Back to top button