J&K: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हुई शुरू…

प्रदेश में पंचायती चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 358 सरपंच और 1652 पंच सीटों के लिए कुल 5239 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सरंपच हलकों के लिए 423592, जबकि पंच सीटों के लिए 270668 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। 96 सरपंच और 1437 पंचों का पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। वोटिंग का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा। J&K: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग हुई शुरू...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा के मुताबिक तीसरे चरण के लिए भी सभी बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स यानी सीएपीएफ की तैनाती के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी वोटरों को फोटो वोटर स्लिप का वितरण हो चुका है। मजिस्ट्रेटों के अलावा निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जनरल आब्जर्वरों और व्यय पर्यवेक्षकों के साथ ही माइक्रो आब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। माडल कोड आफ कंडक्ट के उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के लिए सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। 

राज्य में बने 2773 पोलिंग स्टेशन, 727 अति संवेदनशील
पंचायती चुनाव के तीसरे चरण के लिए राज्य में कुल 2773 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इनमें 918 कश्मीर, जबकि 1855 जम्मू संभाग में स्थापित किए गए हैं। इस चरण में 727 पोलिंग स्टेशनों को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इनमें 493 कश्मीर संभाग में हैं, जबकि 234 को जम्मू संभाग में इस श्रेणी में रखा गया है। 

इस चरण में जम्मू संभाग में यहां होगा मतदान

किश्तवाड़- द्राबशाला, इंद्रवाल, मुगल मैदानी, नागसानी
डोडा- ठाठरी, चिराला, कहारा
रामबन- गूल, गुंडी धरम
उधमपुर- चिनैनी, छनुन्टा
कठुआ- कीडियां गंद्याल, बशोली, भुंड
राजोरी- राजोरी, ढांगरी
पुंछ- सथरा, नागली साहिब, साईबाबा

कश्मीर संभाग में यहां पड़ेंगे वोट

कुपवाड़ा-क्रालपोरा, मील्याल, रेड्डी चोकीबल, हंदवाड़ा
बांदीपारेा-सुंबल
बारामुला-रोहामा, बारामुला
गांदरबल-गांदरबल
बड़गाम-सोइबग, सुरस्यार
शोपियां-केलर
कुलगाम-डीएच पोरा, डीके मार्ग, मंजगाम 

लद्दाख संभाग में वोटिंग यहां होगी

कारगिल-पश्कुम, साउथ, टीएसजी, कारगिल, जंस्कार
लेह-चरचोट, थिक्से, लेह, निमू, सासपोल 
Back to top button