J&K: त्राल में सेना कैंप पर आतंकियों का हमला, पूर्व विधायक के घर पर दागा ग्रेनेड

आतंकियों ने त्राल क्षेत्र में सेना की 42 आरआर कैंप पर देर रात फायरिंग की। सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलियां चलाईं, लेकिन आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। J&K: त्राल में सेना कैंप पर आतंकियों का हमला, पूर्व विधायक के घर पर दागा ग्रेनेड

रात करीब 10:10 मिनट पर उत्तरी कश्मीर के मडरू क्षेत्र में आतंकियों ने सेना कैंप पर हमला कर दिया। हमले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सेना ने क्षेत्र को घेर लिया है और तलाशी अभियान देर रात तक जारी थी। एक सप्ताह में त्राल में सुरक्षाबलों के कैंप पर यह पांचवां हमला है। इससे पहले दो सेना कैंप और दो सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला कर चुके हैं। यह हमले मडूरा, बटगुंड, पंजू, बजवानी क्षेत्र किए गए थे। 

पूर्व विधायक के घर पर ग्रेनेड दागा
आतंकियों ने देर रात पूर्व विधायक अब्दुल रज्जाक के शोपियां के जावूरा क्षेत्र स्थित घर पर ग्रेनेड हमला किया। आतंकी ग्रेनेड दागकर फरार हो गए। ग्रेनेड पूर्व विधायक के घर के बाहर फटा। इस हमले में किसी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

Back to top button