पंजाब की हार के बाद जीवा ने डांस करके मनाया जश्न: वीडियो
नई दिल्ली: आईपीएल 2018 का आखिरी लीग मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई ने 5 विेकेट से जीत हासिल की. चेन्नई के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा भी मैच देखने पहुंची थी. चेन्नई की जीत के बाद धोनी की बेटी जीवा मैदान पर पहुंचीं. जहां वो धोनी के साथ खेलती नजर आयीं. जीवा काफी खुश नजर आ रही थीं. उन्होंने मैदान पर जमकर डांस किया.
दरअसल चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जीवा धोनी के साथ खेल रही हैं. जीवा पहले धोनी की टोपी निकालती हैं और फिर उन्हें पहनाने की कोशिश करती हैं. इसके बाद वो जमकर उछल-कूद करती हैं. इस वीडियो में धोनी और जीवा के अलावा लुंगी एन्गिडी और दीपक चाहर भी हैं. वहीं थोड़ी ही दूर पर सैम बिलिंग्स भी खड़े हैं. इस वीडियो को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो के बारे में कई तरह की प्रतिक्रिएं मिली हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ करुण नायर का ‘डांसिंग शू शॉट’: देखें वीडियो
गौरतलब है कि जीवा और साक्षी आईपीएल 2018 के अधिकतर मैचों में देखीं गईं. इससे पहले भी सोशल मीडिया पर जीवा की कई फोटोज और वीडियोज अपलोड की गईं हैं. धोनी ने भी अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम पर वीडियोज़ और फोटोज शेयर की हैं. बता दें कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने इस सीजन में दमदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली है. उसने 14 मैच खेलते हुए 9 मैचों में जीत हासिल की. जब कि 5 मैचों में हार का सामना किया. चेन्नई पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर है. आईपीएल 2018 के पहले क्वालिफायर में हैदराबाद से उसका मुकाबला होगा. यह मैच 22 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा.





