JioFiber प्लान का हुआ ऐलान, एक साथ 1600 शहरों में कनेक्शन लोगों को मिलेगा…

Reliance JioFiber ब्रॉडबैंड सर्विस के प्लान का ऐलान हो चुका है. कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि प्लान की शुरुआत 700 रुपये से 10000 रुपये तक की होगी.  कंपनी के दावे के मुताबिक अब तक 1600 शहरों से 15 मिलियन लोगों ने Reliance Jio Fiber के लिए रजिस्टर किया है. 

JioFiber के सभी प्लान अभी के लिए प्रीपेड हैं. कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में पोस्टपेड प्लान भी लॉन्च किए जाएंगे.
प्लान की शुरुआत 699 रुपये से है.  

Reliance Jio के तीन साल पूरे हो गए हैं. तीन साल पहले ही कंपनी ने टेलीकॉम मार्केट में तहलका मचाया था. 

आज लाँच होगा Jio Fiber ब्रॉडबैंड, फ्री सेट टॉप बॉक्स समेत मिलेंगे ये धमाकेदार ऑफर

Reliance Industries Limited की AGM के दौरान Jio Forever Plan के तहत कंपनी ने एचडी या 4K एलईडी टेलीवीजन देने का भी ऐलान किया था. 

JioFiber ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर के लिए बड़ा चैलेंज बन कर सामने आया है. आने वाले समय में दूसरे इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स भी अपने ब्रॉडबैंड प्लान सस्ते कर सकते हैं.  

JioFiber के कनेक्शन के लिए कंपनी काफी पहले से रजिस्ट्रेशन ले रही है. फोन नंबर, ईमेल आईडी और ऐड्रेस दर्ज करने के बाद एक कन्फर्मेशन मैसेज आएगा.  

प्रिव्यू ऑफर की वैलिडिटी
मौजूदा JioFiber यूजर्स अब पेड प्लान में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. इसके लिए उन्हें कंपनी से बात करनी होगी. इससे पहले तक वो सर्विस यूज करते रहेंगे.

 

 

Back to top button