JIO ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस प्लान के जरिए रोज मिलेगा 4 GB डाटा

हाल ही में देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने एक 509 रु का प्लान बाजार में पेश किया था, वहीं अब शानदार टेलीकॉम कंपनी जियो का भी इस कीमत में एक प्लान पेश हुआ है. ग्राहक इस प्लान को काफी तेजी के साथ पसंद कर रहे हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें कि जियो के इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 4 जीबी डाटा दिया जा रहा है.JIO ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस प्लान के जरिए रोज मिलेगा 4 GB डाटा

जियो का यह नया प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो अधिक डाटा का उपयोग करते हैं. अतः आप हर दिन जी भर के इंटरनेट चला सकते हैं. इसके अलावा इस ऑफर में जियो ग्राहकों को पूरी तरह से अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल्स दी जा रही हैं. इतना ही नहीं ग्राहकों को इस ऑफर में 100 SMS प्रतिदिन दिए जा रहे हैं. 

अब बात करते है जियो के इस धाकड़ प्लान की तो आपको बता दें कि इसकी वैधता महज 28 दिनों की है. कुल मिलकर डाटा की बात की जाए तो हर दिन 4 GB डाटा के हिसाब से आपको पूरे 28 दिनों में जियो की ओर से कुल 112 GB डाटा मिलेगा. 

Back to top button