जीजा ने साली को किया किडनैप, गाड़ी से कूद भागी तो पुलिस को बताई स्टोरी
आरा. घर से दवा खरीदने निकली एक महिला को जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा किए जाने का मामला सामने आया है। घटना टाउन थाना के नाला मोड़ इलाके की है। बाद में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागकर आई महिला ने शनिवार को संबंधित थाना में अपने बहन-बहनोई समेत तीन के खिलाफ नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

मुफस्सिल थाना के मनी राय के टोला गांव के अक्षयवर सिंह का परिवार आरा शहर के नाला मोड़ स्थित नारायण कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह के घर में रहता है। अक्षयवर सिंह की पत्नी लीलावती देवी दवा लाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मॉर्शल सवार लोगों ने जबरन मुंह बंद कर उसे अगवा कर लिया। उसे गाड़ी में बेहोशी का इंजेक्शन भी दे दिया। अपहर्ता उसे पटना जिले के दानापुर लेते गए। बाद में होश आने पर महिला गाड़ी से कूदकर भाग निकली। फिर सूचना दानापुर थाना पुलिस को दी।
इसे भी देखें:- अब बाबा फलाहारी ने भी वही कहा, जो राम रहीम ने कहा था – मै नपुंसक हूँ, मै रेप कर ही नहीं सकता!
मामले में कोईलवर थाना के बलवंत टोला के बहनोई बृजमोहन यादव, बहन कृष्णावती देवी व भतीजा भानू यादव को नामजद आरोपी बनाया है। महिला का कहना कि उसने बेटी चंदा देवी की शादी परसा बाजार थाना के यादवचक गांव निवासी राजू यादव के साथ की है। अब उसकी बहन कृष्णावती देवी उसके दामाद की दूसरी शादी अपनी बेटी से कराना चाहती है।





