अब मिलेगी JIO को कड़ी टक्कर, Airtel लाया 199 रुपये वाला आग लगा देने वाला प्लान

भारती एयरटेल ने रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर देते हुए एक नया प्लान लॉन्च किया है. इसकी कीमत 199 रुपये का है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है. अभी हाल ही में जियो ने एक माइक्रोमैक्स के खास स्मार्टफोन्स के लिए 199 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसके तहत अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 1GB डेटा दिया जाएगा.
एयरटेल के 199 रुपये के प्लान के तहत कस्टमर्स को लोकल एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी. नेशनल और लोकल रोमिंग भी इस प्लान में मिलेगा. गैजेट्स360 की रिपोर्ट के मुताबिक 199 रुपये के इस प्लान के तहत हर दिन 1GB डेटा 3G/4G मिलेगा और लोकल नेशनल एसएमएस भी हैं. चूंकि वैलिडिटी 28 दिन की है, यानी इस प्लान के साथ आपको 28GB डेटा मिलेगा. ठीक ऐसा ही जियो का भी प्लान है जो फिलहाल चुनिंदा स्मार्टफोन्स के लिए है.
ये भी पढ़ें: नौकरी खोने के बाद हो गए हैं डिप्रेशन के शिकार, तो फौरन अपनाएं ये टिप्स
गौरतलब है कि 199 रुपये का यह प्लान चुनिंदा सर्कल्स के लिए ही है. इनमें चेन्नई, दिल्ली एनसीआर , मुंबई और कर्नाटक शामिल हैं. इसे ऐक्टिवेट करने के लिए कस्टमर्स को माइ एयरटेल ऐप का इस्तेमाल करना होगा या अगर आप चाहें तो कंपनी की वेबसाइट से रिचार्ज कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: KPSC में इन पदों पर निकली 1 हजार से ज्यादा वैकेंसी, जल्द ऐसे करें आवेदन
जियो और एयरटेल ही नहीं बल्कि वोडाफोन ने भी हाल ही में 199 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इसके तहत भी 28 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1GB डेटा दिया जाएगा. कॉलिंग की बात करें तो इसमें हर दिन 250 मिनट लोकल और नेशनल कॉलिंग हैं, हफ्ते में 1,000 मिनट की लिमिट है. यह पैक सिर्फ दिल्ली एनसीआर सर्कल के लिए है.





