जब कुर्सी के लिए मंच पर एक-दूसरे से भिड़ गए जदयू नेता

 जदयू पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन में शनिवार को मंच पर बैठने को लेकर जदयू के स्थानीय नेताओं के बीच जमकर धक्का- मुक्की हुई। दोनों नेता कुर्सी के लिए एक-दूसरे से झगड़ पड़े। दोनों नेताओं ने जदयू सांसद आरसीपी सिंह की मौजूदगी में ही मंच पर भिड़ गए थे।जब कुर्सी के लिए मंच पर एक-दूसरे से भिड़ गए जदयू नेताविवाद बढ़ा तो जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल पटेल ने कुर्सी फेंक दी। शांतिपूर्ण से सम्मेलन को सम्मेलन कराने एवं अतिथियों की सुरक्षा में मुस्तैद पुलिस अधिकारी व जवान यह देखकर दंग रह गए।

एसडीपीओ संजीव कुमार व पुलिस के जवानों की कड़ी मशक्कत के बाद नेताओं की धक्का- मुक्की बंद नहीं हुई तो सांसद आरसीपी सिंह को ही ये सब देखकर खड़ा होना पड़ा। उनके हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। यह कार्यक्रम बगहा नगर भवन में आयोजित था। 

पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन में मंत्री मदन सहनी, खुर्शीद आलम और ऋषिदेव के साथ पूर्व सांसद वैद्यनाथ महतो भी मंच पर मौजूद  रहे।

Back to top button