जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, इंटरनेट सेवा बंद
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सोमवार की शाम से सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। आंतकियों के खिलाफ सेना और सीआरपीएफ के जवान संयुक्त ऑपरेशन चल रहा हैं। जवानों को सूचना मिली थी कि सोपोर में दो आतंकी छिपे हैं, जिसके बाद से सेना और सीआरपीएफ के जवानों ने कार्रवाई शुरू की है। मुठभेड़ शुरू होने के बाद से सोपोर और आस-पास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दिए गए हैं, ताकि आतंकियों को किसी भी तरह की मदद ना मिले। वहीं जम्मू-कश्मीर के बड़गाम के पकेरपोरा गांव में भी दो आतंकियों के छिपे होने की खबर है। जवानों ने वहां भी सर्च ऑपरेशन शुरू किया है।





