दारुल उलूम ने कहा- फेसबुक-वॉट्सऐप पर मुस्लिम महिलाओं का फोटो रखना नाजायज
सहारनपुर. दारूल उलूम देवबन्द के फतवा विभाग ने कहा है कि मुस्लिम महिलाओं को फेसबुक- फेसबुक-वॉट्सऐप पर फोटो नहीं लगानी चाहिए। इस बात की इजाजत इस्लाम नहीं देता। दरअसल, एक शख्स ने सवाल पूछा था कि क्या फेसबुक-वॉट्सऐप पर अपने या महिलाओं के साथ फोटो अपलोड करना जायज है?

फतवा बिल्कुल सही: तारीख कासमी, मुफ्ती
– मदरसा जामीया हुसैनीय के मुफ्ती तारीख कासमी ने कहा कि फतवा बिल्कुल सही है। इस्लाम मे बिना जरुरत के फोटो खिंचवाना ही मुस्लिम महिलाओं-पुरुषो के लिए जायज नहीं है। बात फेसबुक-वॉट्सऐप पर फोटो अपलोड करना जायज नहीं हो सकता है।
एक और फतवा हुआ था जारी
– इससे पहले मुस्लिम महिलाओं के लिए दारुल उलूम देवबंद की ओर से एक फतवा जारी किया गया है। फतवे में मुस्लिम महिलाओं की हेयर कटिंग और आइब्रो बनवाने को नाजायज करार दिया गया है।
– कुछ दिन पहले सहारनपुर के एक शख्स ने फतवा डिपार्टमेंट से सवाल किया था, “क्या पत्नी आइब्रो बनवा सकती है और बाल कटवा सकती है।’
– डिपार्टमेंट ने फतवा जारी करते हुए कहा- इस्लाम में आइब्रो बनवाने और बाल काटने की इजाजत नहीं है। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो वह इस्लाम के खिलाफ है।
– डिपार्टमेंट ने फतवा जारी करते हुए कहा- इस्लाम में आइब्रो बनवाने और बाल काटने की इजाजत नहीं है। अगर कोई महिला ऐसा करती है तो वह इस्लाम के खिलाफ है।
– फतवा डिपार्टमेंट ने तर्क दिया, “महिलाओं के लिए जो दस पाबंदियां बताई गई हैं, उनमें बाल काटना और आइब्रो बनवाना भी शामिल है। बाल महिलाओं की खूबसूरती होती है। जब तक कोई मजबूरी ना हो, तब तक बाल नहीं कटवाने चाहिए। बिना किसी मजबूरी के बाल कटवाना नाजायज है।”
ब्यूटीपार्लर का इस्तेमाल सही नहीं- मौलाना
– मौलाना लुतफुर्रहमान ने कहा, “मुस्लिम महिलाएं इन दिनों ब्यूटीपार्लर का काफी इस्तेमाल कर रही हैं, जो सही नहीं है। जिस तरह पुरुषों का दाढ़ी कटवाना नाजायज है, उसी तरह महिलाओं का बाल कटवाना और आइब्रो बनवाना भी गलत है।
– बता दें, महिलाओं के आइब्रो बनवाने और बाल कटवाने को लेकर दारुल उलूम से पहले भी फतवे जारी हो चुके हैं। करीब तीन साल पहले भी इस तरह का एक फतवा जारी हुआ था।
– बता दें, महिलाओं के आइब्रो बनवाने और बाल कटवाने को लेकर दारुल उलूम से पहले भी फतवे जारी हो चुके हैं। करीब तीन साल पहले भी इस तरह का एक फतवा जारी हुआ था।
इसे भी देखें:- अभी-अभी: घरेलू हिंसा के आरोपों में फंसे युवराज और उनकी मां FIR हुई दर्ज
ऑनलाइन है फतवा डिपार्टमेंट
– दारुल उलूम की ओर से जारी होने वाले फतवों के लिए दारुल उलूम में का फतवा डिपार्टमेंट ऑनलाइन भी है। इस डिपार्टमेंट में लेटर भेजकर या आॅनलाइन फतवा लिया जा सकता है। लोग इस्लाम से जुड़े सवालों का जवाब भी इस डिपार्टमेंट से मांग सकते हैं।





